रायपुर, मार्च 2022/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 27 मार्च को पूर्वान्ह 11 बजे रायपुर के संतोषी नगर स्थित कर्मा धाम कृष्णा नगर में कर्मा ऑडिटोरियम का भूमिपूजन करेंगे। मुख्यमंत्री इसके पश्चात् हेलीकॉप्टर से 11.30 बजे महासमुंद के लिए प्रस्थान करेंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल महासमुंद से बिरकोनी जाएंगे और वहां 12.45 बजे से अपरान्ह 2 बजे तक यादव महा सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री इसके पश्चात हेलीकॉप्टर से अपरान्ह 2.40 बजे साजा पहुंचेंगे और वहां नया बाजार साजा में छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज धमधा राज के 76वां वार्षिक राज अधिवेशन एवं सम्मान समारोह में भाग लेने के बाद हेलीकॉप्टर से संध्या 5.20 बजे रायपुर वापस आएंगे।
संबंधित खबरें
महिलाएं सशक्त व आत्मनिर्भर होकर समाज को बना रहीं मजबूत – कलेक्टर
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिला जागृति शिविर का हुआ आयोजन मुंगेली, मार्च 2023// अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिला जागृति शिविर का आयोजन जिला मुख्यालय स्थित आदर्श कृषि उपज मंडी परिसर में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ छत्तीसगढ़ महतारी के तैल्य चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। कलेक्टर श्री राहुल […]
अंत्योदय स्वरोजगार (अनुसूचित जाति) एवं अनुसूचित जनजाति स्वरोजगार योजनांतर्गत भौतिक एवं वित्तीय लक्ष्य निर्धारित
राजनांदगांव 29 अप्रैल 2022। जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति मर्यादित राजनांदगांव द्वारा वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए अनुसूचित जाति (अंत्योदय स्वरोजगार योजना में) 478 एवं अनुसूचित जनजाति स्वरोजगार योजना में 103 का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। शासन से प्राप्त लक्ष्य की पूर्ति के लिए जनपद पंचायत, नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत, बैंक शाखाओं […]
बंदोरा सूचना शिविर, विकास फोटो प्रदर्शनी में किया गया
जांजगीर चांपा, मार्च, 2022/जनसंपर्क विभाग द्वारा आज जिले के विकास खंड मालखरौदा के ग्राम बंदोरा में सूचना शिविर, विकास छायाचित्र प्रदर्शनी आयोजित कर आम जनता को राज्य सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों, कार्यक्रमों और गत तीन वर्षों में हुए जिले के विकास की जानकारी दी गई। विकास फोटो प्रदर्शनी की दर्शकों ने प्रशंसा की। शिविर में […]