राजनांदगांव 26 मार्च 2022। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-73 खैरागढ़ उप निर्वाचन के लिए आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में सेक्टर अधिकारियों को ईवीएम और वीवीपैट के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय उपस्थित थे। मास्टर ट्रेनर्स श्री कैलाश शर्मा एवं श्री दीपक ठाकुर ने ईवीएम और वीवीपैट मशीन प्रत्यक्ष प्रस्तुत कर कार्यों की जानकारी दी। सेक्टर अधिकारियों ने ईवीएम और वीवीपैट मशीन की कार्यविधि का अवलोकन किया। उल्लेखनीय है कि विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-73 खैरागढ़ उप निर्वाचन में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान के लिए 31 सेक्टर अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। जिसका प्रशिक्षण आज संपन्न कराया गया।
संबंधित खबरें
प्राथमिक शाला लोतलोता में की जायेगी मानदेय शिक्षक की नियुक्ति
कोरबा, 07 अगस्त 2025/sns/- नगर पंचायत छुरीकला अन्तर्गत ग्राम पंचायत लोतलोता में संचालित प्राथमिक शाला में जल्द ही मानदेय शिक्षक की नियुक्ति की जायेगी। प्राथमिक शाला लोतलोता में पदस्थ प्रधान पाठक के बालक छात्रावास लमना विकासखंड पोंड़ीउपरोड़ा में कार्य करने के उपरांत शिक्षकों की कमी को दूर करने तथा अध्यापन व्यवस्था को बनाये रखने के […]
कलेक्टर ने देखा महिला समूहों का हुनर, स्वालंबन की दिशा में समाज में पहचान बनाने के साथ ही तेजी से आगे बढ़ रही हैं महिला समूह
मोहला ,29 मार्च 2025/sms/- कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने आज महात्मा गांधी औद्योगिक रूरल पार्क में महिला समूह द्वारा किए जा रहे विविध गतिविधियों को देखने ग्राम पंचायत नाड़ेकल, ग्राम-मोहभट्टा एवं भर्रीटोला पहुंची। कलेक्टर ने यहां महिला समूह द्वारा किए जा रहे प्रयासों को देखकर उनकी भूरी-भूरी प्रशंसा की। कलेक्टर ने महिला समूह के हुनर […]
श्री घासीराम राठौर आरआई से नायब तहसीलदार के पद पर हुए पदोन्नत
तहसील कार्यालय कोरबा में नायब तहसीलदार के पद पर श्री राठौर को किया गया पदस्थ कोरबा 12 जून 2023/छत्तीसगढ़ शासन राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग, मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर के आदेशानुसार श्री घासी राम राठौर राजस्व निरीक्षक को नायब तहसीलदार के पद पर वेतनमान मैट्रिक्स लेबल-8 में पदोन्नत करते हुए कलेक्टर कार्यालय भू-अभिलेख कोरबा […]