गौरेला पेंड्रा मरवाही, 23 मार्च 2022 / शासकीय गुरूकुल विद्यालय पेंड्रारोड में शैक्षणिक सत्र 2022-23 में प्रवेश प्रारंभ हो गया है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 7 मई 2022 शाम 4 बजे तक निर्धारित है। विद्यालय के प्राचार्य ने बताया कि गुरूकुल विद्यालय में कक्षा 6 वीं से 9 वीं तक प्रवेश के लिए चयन परीक्षा में प्राप्त अंकांे के मेरिट के आधार पर होगा। कक्षा 10 वीं, 11वीं और 12 वीं में प्रवेश वार्षिक परीक्षा में प्राप्त अंको के मेरिट (प्रतिशत) के आधार पर होगा। आवेदक को छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना अनिवार्य है। प्रवेश हेतु आवेदन पत्र स्पष्ट रूप से भर कर चाही गई प्रमाण पत्रों के साथ कार्यालय प्राचार्य शासकीय गुरूकुल विद्यालय पेंड्रारोड में 7 मई शाम 4 बजे तक जमा कर सकते है। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष क्रमांक 07751220440 पर संपर्क कर सकते है।
संबंधित खबरें
स्कूली बच्चों को कक्षाओं में बोर्ड वर्क करवाएं:- कलेक्टर श्री चंदन कुमार
कलेक्टर ने किया स्कूलों का औचक निरीक्षण जगदलपुर, जुलाई 2022 कलेक्टर श्री चंदन कुमार ने कहा कि स्कूली बच्चों को कक्षाओं में बोर्ड वर्क अधिक से अधिक करवाएं। साथ ही अंग्रेजी की पढ़ाई करवाते समय शिक्षक अलग-अलग शब्दों की जानकारी देने साथ ही उसके भावार्थ को भी समझाएं, जिससे बच्चों को अंग्रेजी की समझ विकसित […]
बाल विवाह मुक्त कबीरधाम बनाने का लिया संकल्प
ग्राम पंचायत बेंदरची की महिलाओं को बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के बारे में जानकारी दी गई कवर्धा, दिसम्बर 2024 /sns/श्री कलेक्टर गोपाल वर्मा के निर्देशन और आनंद तिवारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी के मार्गदर्शन में सत्यनारायण राठौर, जिला बाल संरक्षण अधिकारी के नेतृत्व में मिशन वात्सल्य, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा कबीरधाम जिले के […]
खरीफ विपणन वर्ष 2024-25
जिले में अब तक 01 लाख 29 हजार क्विंटल से अधिक धान की हुई खरीदी मुंगेली 21 नवम्बर 2024/sns/ शासन के निर्देशानुसार खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में जिले में धान खरीदी कार्य सुचारू रूप से जारी है। कलेक्टर श्री राहुल देव के मार्गदर्शन में जिले के 66 सहकारी समितियों के 105 उपार्जन केन्द्रों में धान […]