बलौदाबाजार, मार्च 2022/राज्य शासन एवं कलेक्टर डोमन सिंह के निर्देश पर विश्व प्रसिद्ध दामाखेड़ा मेला को और अधिक आकर्षक एवं शासन की जनकल्याण कारी योजनाओं की जानकारी पहुँचाने के लिए जनसम्पर्क जनसंपर्क विभाग द्वारा जनसम्पर्क विभाग द्वारा फोटो प्रदर्शनी एवं वीडियो चलचित्र का आयोजन किया जा रहा है। जो की पूरे मेले का आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। जहां पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने प्रदर्शनी को देखकर सरहाना कर रहे है। इस प्रदर्शनी का सबसे बड़ा फायदा है यह कि पहले जहां एक ही गांव के लोगो को शासन की योजनाओं की जानकारी मिलती थी।।वह अब इस तरह के मेले में आयोजित होने से एक ही स्थान में बहुत से गांव के ग्रामीणों को जानकारी मिल रही हैं। फोटो प्रदर्शनी के माध्यम से ग्रामीणों को राज्य शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं जिसमें राजीव गांधी किसान न्याय योजना, मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना, जल जीवन मिशन, सुराजी गांव नरवा,गरवा, घुरवा, बाड़ी योजना, छत्तीसगढ़ महतारी दुलार योजना, गोधन न्याय योजना आदि की जानकारी दी गई। साथ ही विभाग द्वारा प्रकाशित जनमन पत्रिका, ऐतिहासिक जीत को सलाम एवं अन्य प्रकार के ब्रोशर एवं पाम्पलेट का वितरण किया गया। प्रदर्शनी में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लेने एवं देखने पहुंचे कबीरधाम जिले अंतर्गत ग्राम बिरकोना निवासी लेखनि साहु ने बताया कि गोधन न्याय योजना के अंर्तगत गोबर खरीदने का निर्णय अपने आप मे एक ऐतिहासिक कदम है। इससे गावों के बहुत से लोगों को अतरिक्त आय का अर्जन हो रहा है। इसी प्रकार एक मेला में आये कोंडागांव निवासी बुलु राम यादव ने प्रदर्शनी की प्रशंसा करते हुए बताया कि खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में उनके द्वारा 20 क्विंटल धान का विक्रय किया गया है। उन्होंने बताया कि समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन केंद्र में धान विक्रय करने में उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी नही हुई। साथ ही मोहन राव,प्रशांत मानिकपुरी ने वीडियो चलचित्र की प्रशंसा की है।*तहसीलदार ने किया अवलोकन* इसके साथ ही सिमगा तहसीलदार बलराम तम्बोली एवं नायाब तहसीलदार यशवंत राज ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर कहा कि यह प्रदर्शनी बेहद ही उपयोगी है। इसमें राज्यशासन के फ्लैगशिप योजनाओं की उत्कृष्ट जानकारी प्राप्त होती है। यह प्रतियोगी छात्रों के लिए भी बेहद उपयोगी है। सभी ग्रामीणों को अवश्य इसका अवलोकन कर लाभ उठाना चाहिए। उक्त प्रदर्शनी का आयोजन 14 से 17 फरवरी तक किया जाएगा।इस दौरान जनसम्पर्क विभाग के कर्मचारी राजू सिन्हा,जीतू सिंह उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें
राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान 3 से 5 मार्च तक
राज्य में 36 लाख 13 हजार 226 बच्चों को दी जाएगी पोलियो की दो बूंद रायपुर, 1 मार्च 2024/पोलियो उन्मूलन अंतर्गत राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस अर्थात पल्स पोलियो अभियान का आयोजन राज्य में 3 मार्च से 5 मार्च 2024 तक किया जाएगा। अभियान के पहले दिन बूथ के माध्यम से तथा दुसरे एवं तीसरे दिन गृह […]
समग्र शिक्षा के तहत स्पेशल एजुकेटर एवं स्पीच थैरेपिस्ट के पद पूर्ति हेतु आवेदन आमंत्रित31 दिसम्बर अंतिम तिथि
दुर्ग, दिसंबर 2024/sns/ प्रबंध संचालक राज्य परियोजना कार्यालय रायपुर द्वारा समग्र शिक्षा के तहत स्पेशल एजुकेटर के (31 मार्च 2025 तक) के पद पूर्ति हेतु एवं स्पीच थैरेपिस्ट के पदाकंन हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित है। इस कार्य में स्पेशल एजुकेटर (शा.प्रा.शा पी.एम.श्री बानबरद हेतु) एवं स्पीच थैरेपिस्ट (दुर्ग जिले के समस्त विकासखंड हेतु) का मानदेय […]
मुख्यमंत्री श्री बघेल 30 अप्रैल को मुंगेली विधानसभा क्षेत्र में लोगों से करेंगे भेंट-मुलाकात
मुंगेली में कवि सम्मेलन कार्यक्रम में होंगे शामिल मुंगेली, अप्रैल 2023// मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 30 अप्रैल को मुंगेली विधानसभा क्षेत्र के जरहागांव में लोगों से भेंट-मुलाकात कर जनसमस्याओं के बारे में जानकारी तथा शासकीय योजनाओं और कार्यक्रमों के बारे में फीडबैक लेंगे। मुख्यमंत्री मुंगेली में सर्किट हाउस में शाम को विभिन्न समाज के प्रतिनिधियों […]