जशपुरनगर मार्च 2022/छत्तीसगढ़ शासन द्वारा निःशुल्क सरस्वती सायकल वितरण योजना के तहत् शासकीय हाईस्कूल सिटोंगा में सत्र 2021-22 में अध्ययनरत कक्षा 9वीं की 30 छात्राओं को जनपद अध्यक्षा श्रीमती कल्पना लकड़ा के द्वारा सायकल का वितरण किया गया है। इस अवसर पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री एम.जेड.यू सिद्दीकी, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती कल्पना टोप्पो व संस्था के कर्मचारी उपस्थित थे। बालिकाओं को सायकल वितरण के अवसर पर अध्यक्ष द्वारा शिक्षा के महत्व को बताया गया। उन्होंने छत्तीसगढ़ शासन की प्रशंसा करते हुए छात्राओं के उन्न्तति हेतु शुभकामनांए दी। उन्होंने बालिकाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि बालिकाएं किसी भी क्षेत्र में आगे बढ़कर अपना भविष्य बना सकती है। आज वे हर क्षेत्र में आगे आ रही है और अपना योगदान दे रही है। साथ ही बीईओ जशपुर श्री सिद्दीकी ने भी छात्राओं को बेहतर शिक्षा प्राप्त करने के लिए निरंतर शिक्षा से जुड़े रहने की बात कही। उन्होंने कहा कि शिक्षा हमारे जीवन को बेहतर बनाती है।
संबंधित खबरें
कलेक्टर ने प्राकृतिक आपदा से बचाव एवं राहत व्यवस्था के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश
महासमुंद ,जून 2022/ कलेक्टर श्री निलेशकुमार क्षीरसागर ने विगत दिवस जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आगामी मानसून 2022 में प्राकृतिक आपदा से बचाव एवं राहत व्यवस्था करने के संबंध मंे अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी को प्राकृतिक आपदा के समय अस्पतालों में 108 वाहन, आपातकालीन मोबाईल चिकित्सा दल तथा ड्राईवर सहित […]
निःशुल्क शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण के लिए आवेदन 05 अगस्त 2024 तक
कवर्धा, 27 जुलाई 2024/sns/- भारतीय थलसेना द्वारा अग्निवीर भर्ती के लिए माह अप्रैल 2024 में लिखित परीक्षा आयोजित किया गया था, जिसका परिणाम घोषित किया जा चुका है। चयन परिणाम भारतीय थल सेना के वेबसाईट या जिला रोजगार कार्यालय, कबीरधाम से संपर्क कर प्राप्त की सकती है। इस परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए शारीरिक […]
खोरसी गौठान में लहलहा रही साग-सब्जियां
गांव में मिल रही पौष्टिक सब्जियां, समूह को हो रही आमदनी जांजगीर-चांपा 29 मई 2023/ खोरसी गौठान में जय मां संतोषी स्व सहायता समूह द्वारा सब्जी बाड़ी की गतिविधि संचालित की जा रही है। इस गतिविधि से जुड़कर समूह की महिलाएं गांव में पौष्टिक सब्जियां उपलब्ध करा रही हैं, और इससे उन्हें आमदनी […]