कोरबा मार्च 2022/ प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी 15 मार्च 2022 को विश्व उपभोक्ता दिवस का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर आम उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक बनाने हेतु विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि विश्व उपभोक्ता दिवस के अवसर पर जिला एवं विकासखंड स्तरों पर स्कूल के बच्चों की प्रभात फेरी निकाली जाएगी। तथा स्कूलों में गठित कन्ज्यूमर क्लबों के माध्यम से स्कूली छात्र-छात्राओं के साथ-साथ आम उपभोक्ताओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक तथा इसके लाभों की जानकारी दी जाएगी। उपभोक्ता फोरम द्वारा उपभोक्ता विवादों से संबंधित जारी महत्वपूर्ण आदेशों का समुचित प्रचार किया जाएगा। उपभोक्ता सरंक्षण क्षेत्र में कार्यरत जिला उपभोक्ता फोरम के माननीय न्यायाधीश,सदस्यों, अधिवक्ताओं, एंव इस क्षेत्र में कार्यरत स्वयंसेवी संगठनों तथा शासकीय अधिकारियों- कर्मचारियों की कार्यशाला आयोजित कर आम उपभोक्ताओं को उपभेक्ता अधिकारों के साथ -साथ उपभोक्ता विवादों के निराकरण की विद्यमान प्रक्रिया की जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी। उपभोक्ताओं को विभिन्न उत्पादों की खरीदी करते समय किन-किन बातों पर ध्यान देना चाहिए इसके भी जानकारी दी जाएगी। महाविद्यालयों के विज्ञान के शिक्षकों के सहयोग से प्रदर्शनी में पाम्पलेट, हेंड बिल आम उपभोक्ताओं को निःशुल्क वितरित किया जाएगा।
संबंधित खबरें
राज्य सरकार की तीन साल की उपलब्धियों पर आधारित छायाचित्र विकास प्रदर्शनी को लोगों ने खूब सराहा
शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ स्कूली छात्र-छात्राओं ने भी किया छायाचित्र विकास प्रदर्शनी का अवलोकन मुंगेली / दिसम्बर 2021// मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की सरकार के गौरव पूर्ण और ऐतिहासिक तीन साल पूर्ण होने के उपलक्ष में आज मुंगेली जिले के नगर पंचायत पथरिया के सामुदायिक भवन में राज्य सरकार की तीन साल की उपलब्धियों पर आधारित […]
जिला प्रशासन एवं यूनिसेफ की जिले में नई पहल
राजनांदगांव, 11 सितम्बर 2024/sns/- कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल के निर्देशन तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में युवोदय कार्यक्रम के तहत युवाओं एवं डीआरजी के साथ ट्रेनिंग सत्र का आयोजन किया गया। जिला पंचायत सीईओ ने डिस्ट्रिक्ट ऑफिशियल के साथ चर्चा करते हुए युवाओं के लिए […]
प्रभु श्री राम के आर्शीवाद से ननिहाल में भी आएगी सुख समृद्धि: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
राजधानी में आयोजित अखंड रामायण पाठ में शामिल हुए मुख्यमंत्री और मांगा आर्शीवाद रायपुर, 22 जनवरी 2024/ प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद उनके ननिहाल की धरती को मिले, मेरी यही प्रार्थना है। प्रभु श्रीराम के आशीर्वाद से प्रदेश समृद्ध और खुशहाल हो। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर के जयस्तंभ चौक में सार्वजनिक श्री […]