बलौदाबाजार,10 मार्च 2022/जिला मुख्यालय के समीप स्थित सोनबरसा नेचर ट्रेल पर्यटकों के पुनः प्रारंभ करनें के निर्देश वन विभाग को कलेक्टर डोमन सिंह ने दिए है। आज कलेक्टर सिंह ने सोनबरसा नेचर ट्रेल का अवलोकन कर जायजा लिया। उन्होंने उक्त स्थान की प्रशंसा करतें हुए पर्यटकों की सुविधाओं को और अधिक बढ़ाने के निर्देश दिए है। जिसके तहत,कैंटीन,गार्डन,घास का लॉन,झूला,फ़िश एक्वेरियम,बनाने का निर्णय लिया गया है। इसके साथ ही बच्चों के लिए बड़ी संख्या में टैन्टिंग की भी व्यवस्था एवं सीमेंटेड कुर्सियां लगाने के लिए कहा गया है। जिससे अधिक से अधिक लोग इस स्थान पर सपरिवार आकर अपना समय व्यतीत कर सकतें है। शहर से बहुत नजदीक स्थित होने पर पर्यटन अधिक से अधिक यहां पहुँच सकतें है। लोग छुट्टियों के दिनों में बच्चों को के साथ ऐसे स्थान पर आना बेहद पसंद करते है।*फ़िश एक्वेरियम*-मत्स्य पालन विभाग द्वारा बनाया जाएगा। जिसमें विविध प्रकार के रंग बिरंगी मछलियां रहेंगी। जो बच्चों के लिए बड़े आकर्षक के साथ ही ज्ञान वर्धक साबित होगा।गौरतलब है कि कोविड संक्रमण के चलते पिछेल 2 सालों से अधिक समय से पर्यटकों के लिए बंद कर दिए गए थे। सोनबरसा में हिरण,सोनकुत्ता,रँग बिरंगी तितलियों सहित अनेक प्रकार के वनस्पति भी बड़े पैमाने मे उपस्थित है। आस पास के ग्रामीण भी पिकनिक के लिए सोनबरसा के जंगलों में पहुँचते है। निरीक्षण के दौरान डिप्टी कलेक्टर महेश राजपूत,श्यामा पटेल सहित वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहें।
संबंधित खबरें
ग्राम चकरभाठा बना उप तहसील, 29 ग्राम पंचायतों के 62 गांवों को मिलेगा लाभ
मुंगेली फरवरी 2025/sns/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव की मंशानुरूप जिले में प्रशासनिक सुविधा बढ़ाने और ग्रामीणों के राजस्व कार्यों को सुगम बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री राहुल देव ने ग्राम चकरभाठा को उप तहसील घोषित किया है। इस फैसले से 29 ग्राम पंचायतों के 62 गांवों के हजारों लोगों […]
जनचौपालः कलेक्टर श्रीमती साहू ने सुनी लोगों की समस्याएं
कोरबा मार्च 2022/प्रति मंगलवार आयोजित होने वाले जनचौपाल में आज जिले वासियों ने अपनी समस्याओं, शिकायतों और सुझावों को जिला प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत किए। कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने कलेक्टोरेट सभा कक्ष में आयोजित जनचौपाल में लोगों की समस्याएं सुनी और उनके त्वरित निदान के लिए उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए। जनचौपाल में जिले […]
गांवों में पशुओं का ‘‘रोका-छेका’’ करने ग्राम स्तर पर 20 जून तक बैठकें आयोजित करने के निर्देश
कलेक्टरों और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को जारी किए गए हैं निर्देश गौठानों में पशुओं के प्रबंधन और रख-रखाव की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश गौठानों में की जाएगी चरवाहा की व्यवस्था पशुओं को गौठानों में लाने मुनादी कराने के निर्देश रायपुर, 13 जून 2022/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देशानुसार खेती-किसानी से […]