रायपुर फरवरी 2022/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज बिलासपुर प्रवास के दौरान वहां साढ़े तीन एकड़ में 6 करोड़ 72 लाख रूपये की लागत से निर्मित डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम प्लेनेटोरियम का लोकार्पण किया। इस प्लेनेटोरियम में शहरवासियों को दिन में भी आकाशीय नज़ारे के अवलोकन के साथ ही साथ विज्ञान तथा खगोलशास्त्र के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी। दो सौ लोगों की बैठक क्षमता वाले इस प्लेनेटोरियम में आगंतुकों के लिए फोर के सिंगल टेक्नोलॉजी का प्रोजेक्टर लगाया गया है, इसके अलावा प्लेनेटोरियम परिसर में ऑक्सीजोन का भी निर्माण किया गया है। प्लेनेटोरियम पहुंचने वाले आगंतुकांे की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए बिलासपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा पहुंच मार्ग का भी निर्माण किया गया है। इस अवसर पर नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया, राजस्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल, उच्च शिक्षा मंत्री श्री उमेश पटेल, सांसद श्रीमती छाया वर्मा, नेता प्रतिपक्ष श्री धरमलाल कौशिक, विधायक श्री शैलेष पाण्डेय और छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के अध्यक्ष श्री अटल श्रीवास्तव सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
रिटायर्ड मत्स्य निरीक्षक मनीराम कुर्रे का थैला हुआ चोरी
लौटने वालों को मिलेगा एक हजार सारंगढ़ बिलाईगढ़ मार्च 2025/sns/जिले के रिटायर्ड मत्स्य निरीक्षक मनीराम कुर्रे, सारंगढ़ तहसील में कुधरी के पास ग्राम कटेकोनी के निवासी है, जिनका बैंक और जमीन की दस्तावेज से भरा थैला सारंगढ़ में चोरी हो गया है। रिटायर्ड निरीक्षक ने नागरिकों से अपील किया है कि जिस किसी नागरिक को […]
एकलव्य विद्यालय में कक्षा 6वी में प्रवेश हेतु छात्र-छात्राएं दस्तावेजों का सत्यापन 21 से 30 अप्रैल तक
बीजापुर 22 अप्रैल 2022 – सहायक आयुक्त आदिवासी विकास शाखा द्वारा एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय भैरमगढ़, बीजापुर, उसूर एवं भोपालपटनम के लिए सत्र 2022-23 में कक्षा 6 वी में प्रवेश हेतु 5 अप्रैल 2022 को परीक्षा परिणाम का प्रकाशन किया गया था। प्राप्त दावा आपत्तियों का निराकरण चयन समिति द्वारा चयन सूची विकास खण्डवार जारी […]