बिलासपुर फरवरी 2022/बैंकिंग से जुड़ी समस्याए भी लोक अदालत के जरिये सुलझायी जा रही है।पक्षकारों को लोक आदलत के जरिये बैंक संबंधी मामलों में त्वरित न्याय मिल रहा है। लोक अदालत ने दो माह के भीतर आवेदिका श्रीमती पूर्णिमा पाण्डेय, कल्पना दुबे एवं अनीश पाण्डेय को न्याय प्रदान किया। श्रीमती पूर्णिमा पाण्डेय, कल्पना दुबे और अनीश पाण्डेय का बिलासपुर नागरिक सहकारी बैंक लिमिटेड, बृहस्पति बाजार में एक बैंक खाता था। जिसमें बचत खाता तथा लॉकर का भी संचालन किया जाता था। आवेदिका के बैंक खाते में काफी बड़ी रकम जमा थी तथा लॉकर में पुत्री के विवाह के गहने इत्यादि रखे थे। कुछ दिन पूर्व बैंक के कर्मचारी द्वारा उसके खाते का उपयोग करते हुए अनाधिकृत रूप से राशि का अंतरण कर ट्रांजक्शन किया गया था। कर्मचारियों द्वारा खाते का उपयोग किए जाने के कारण आवेदकगण के खाते एवं लॉकर के ट्रांजक्शन पर बैंक द्वारा बिना किसी आधार के रोक लगा दी गई थी। इस बीच आवेदकगण के यहां लड़की का विवाह तय हो गया, तो उन्हे खाते में जमा रकम एवं लॉकर में रखे जेवरों की आवश्यकता थी, जिसके लिए वे बैंक के चक्कर लगा रहे थे। थक हार कर उन्होंने बैंक के खिलाफ स्थायी लोक अदालत,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर में लगभग दो माह पूर्व अपना आवेदन लगाया। स्थायी लोक अदालत द्वारा अनावेदकगण को नोटिस जारी कर लोक अदालत में पक्ष रखने, उपस्थित होने हेतु निर्देशित किया गया। बैंक द्वारा लोक अदालत के आदेश पर खातों के संचालन एवं लॉकर के उपयोग के अनुमति के तथ्य को स्वीकार किया गया। जिस पर स्थायी लोक अदालत (जनोपयोगी सेवाएं) के अध्यक्ष पंकज कुमार जैन एवं सदस्य सुरेश सिंह गौतम द्वारा आवार्ड पारित कर आवेदकगण के खातों एवं लॉकर पर लगाई गई रोक को हटाते हुए खाता एवं लॉकर संचालन की अनुमति दी गई। इस प्रकार स्थायी लोक अदालत, जनोपयोगी सेवाए द्वारा दो माह के अंदर प्रकरण का निराकरण कर पक्षकारगण को त्वरित न्याय दिलाने का कार्य किया गया।
संबंधित खबरें
महामहिम राज्यपाल श्री रमेन डेका का दुर्ग आगमन
दुर्ग, 21 अगस्त 2024/sns/- छत्तीसगढ़ के महामहिम राज्यपाल श्री रमेन डेका का 21 अगस्त 2024 को दुर्ग आगमन होगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्यपाल श्री डेका पूर्वाह्न 10.15 बजे सड़क मार्ग द्वारा राज भवन रायपुर से प्रस्थान कर पूर्वाह्न 11.00 बजे दुर्ग सर्किट हाउस पहुचेंगे। महामहिम राज्यपाल पूर्वाह्न 11.15 बजे दुर्ग के तितुरडीह वन कार्यालय […]
रेड क्रॉस सोसायटी हेतु प्रबंध समिति का किया जाएगा गठन- श्री एम.के. राउत
दुर्ग, 24 अगस्त 2024/sns/- इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एमके राउत की अध्यक्षता में विगत दिवस कलेक्टोरेट सभाकक्ष में रेड क्रॉस सोसायटी के कार्यों की समीक्षा की गई।कलेक्टर एवं अध्यक्ष इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी दुर्ग सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने बैठक में जिले में संचालित रेड क्रॉस सोसाइटी के गतिविधियों के […]
शिक्षा और सुविधा, दोनों का संतुलन जरूरी – कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव
सुकमा, 03 जुलाई 2025/sns/- कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव ने जिले के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों, आश्रमों और छात्रावासों का गुरुवार को निरीक्षण किया। यह निरीक्षण रामाराम, गिरदालपारा, केरलापाल, मिसमा और दुब्बाटोटा क्षेत्रों में संचालित विद्यालयों और बालक आश्रमों में किया गया, इस दौरान उन्होंने स्कूलों में बच्चों से सीधे संवाद कर उनकी शैक्षणिक प्रगति को […]