बीजापुर 21 फरवरी 2022- विशेष कनिष्ठ कर्मचारी चयन बोर्ड बस्तर के माध्यम से स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग जिला बीजापुर के तृतीय श्रेणी एवं चतुर्थ श्रेणी के रिक्त पदों की भर्ती हेतु 26 दिसम्बर 2021 को भर्ती आयोजित की गयी थी। जिसकी वरीयता क्रम 10 जनवरी 2022 को जारी किया गया है। वरीयता क्रम के आधार पर रिक्त पदों के अनुरूप दस्तावेजों-प्रमाण पत्रों का सत्यापन 2 फरवरी 2022 से 8 फरवरी 2022 तक किया गया। सत्यापन पश्चात् पात्र-अपात्र की सूची 18 फरवरी 2022 को प्रकाशित किया गया। पात्र-अपात्र सूची में त्रुटि सुधार हेतु 18 फरवरी 2022 से 23 फरवरी 2022 तक दावा आपत्ति आमंत्रित किया गया है। किसी भी अभ्यर्थी को यदि कोई आपत्ति हो तो उक्त दिनांक तक दावा आपत्ति कर सकते हैं। उक्त दिवस के बाद आपत्ति किये जाने पर कोई विचार नहीं किया जावेगा। पात्र-अपात्र की सूची जिले की वेबसाईट http://bijapur.gov.in में देखी जा सकती है।
संबंधित खबरें
स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजन के संबंध में दिशा-निर्देश जारी
राजधानी में मुख्यमंत्री और जिला मुख्यालयों पर मंत्रीगण करेंगे ध्वारोहण जिला स्तरीय समारोह में नक्सली हिंसा में शहीदों के परिवारजनों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को आमंत्रित किया जाएगा रायपुर, 30 जुलाई 2023/ राज्य शासन ने 15 अगस्त 2023 को स्वतंत्रता दिवस समारोह के प्रदेश में गरिमापूर्वक आयोजित करने का निर्णय लिया है। प्रदेश स्तर पर […]
जिले के विभिन्न क्षेत्रों में 100 मीटर की परिधि को किया गया कोलाहल प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित
कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने जारी किया आदेशरायगढ़, 29 नवम्बर2023/ माननीय उच्च न्यायालय बिलासपुर छत्तीसगढ़ के द्वारा प्रकरण में पारित अंतरिम आदेश के परिपालन में कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने शिक्षण संस्थाओं की शैक्षणिक गतिविधियां, वृद्धजनों, नि:शक्तजनों, बीमार व्यक्तियों के स्वास्थ्य तथा लोक शांति को ध्यान में रखते हुए कोलाहल अधिनियम-1985 की धारा 18 तथा […]
सौर सुजला योजना से किसानों की बढ़ रही आय
क्रेडा द्वारा अब तक कुल 4 हजार 116 नग सोलर पंप स्थापित ग्राम पिनकापार एवं नवागांव में महिलाओं की जागरूकता के कारण 55 कृषकों के खेतों में सोलर पंप स्थापित भोमिन की आय बढ़कर हुई 5 से 6 लाख रूपएराजनांदगांव, सितम्बर 2022। अब सिंचाई हेतु सोलर पंप को पहचान की आवश्यकता नहीं है। किसानों की […]