रायगढ़ फरवरी 2022/ एकीकृत बाल विकास परियोजना कापू अन्तर्गत विभिन्न आंगनबाड़ी केन्द्रों के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं की 14 रिक्त पदों पर नियुक्ति की जा रही है। इसके लिए आवेदक निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र दिनांक 7 मार्च 2022 को शाम 05 बजे तक कार्यालयीन समय पर कार्यालय परियोजना अधिकारी, एकीकृत बाल विकास परियोजना कापू, जिला रायगढ़ में सीधे अथवा पंजीकृत डाक से भेज सकते है। कापू परियोजना अन्तर्गत आंगनबाड़ी केन्द्र गेढ़ीखुर्द-अ, रायमेर, टोकरोडांड में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 1-1 पद तथा पत्थलगांवखुर्द, कुमरता, सकालो, दाहीडांड, सोनपुर, चुल्हाखोल, इंचपारा, डगभौना, रामपुर,चाल्हा एवं जुनापारा आंगनबाड़ी केन्द्र में सहायिका के 1-1 पद रिक्त है। अधिक जानकारी के लिए कार्यालयीन समय पर कार्यालय महिला बाल विकास विभाग जिला रायगढ़ अथवा कार्यालय परियोजना अधिकारी, एकीकृत बाल विकास परियोजना कापू में संपर्क किया जा सकता है।
संबंधित खबरें
वजन त्यौहार 2022 का हुआ शुभारंभ,जिला पंचायत सीईओ पहुँचे कुकरदी
बलौदाबाजार, अगस्त 2022/कलेक्टर रजत बंसल के मार्गदर्शन में वजन त्यौहार 2022 का आयोजन जिले के 1960 आंगनबाड़ी केन्द्रों में 1 से लेकर 13 तक अगस्त तक कलस्टर बनाकर विभिन्न आंगनबाड़ी केन्द्रों में किया जा रहा है। विकासखंड बलौदाबाजार अंतर्गत ग्राम कुकुरदी में जिला पंचायत सीईओ गोपाल वर्मा द्वारा बच्चे कु. मीना गेंडरे, पिता श्री मोहन […]
स्वच्छता ही सेवा 15 सितंबर से 02 अक्टूबर तक
दंतेवाड़ा, सितंबर 2022। स्वच्छता ही सेवा 15 सितंबर से 02 अक्टूबर 2022 तक ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता को प्रोत्साहित करने हेतु स्वच्छता ही सेवा अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें जिला एवं विकासखण्ड स्तर पर अभियान का शुभारंभ किया गया है। जिसमें विभिन्न गतिविधियां (श्रमदान, स्वच्छता रैली, स्वच्छता शपथ, हाथ धुलाई) आदि का आयोजन करते […]
छत्तीसगढ़ देश का ऐसा राज्य जहां लोग खेती करना चाह रहे, फसल का उचित दाम इसकी वजह- श्रीमती प्रियंका गांधी
छत्तीसगढ़ देश का ऐसा राज्य जहां लोग खेती करना चाह रहे, फसल का उचित दाम इसकी वजह- श्रीमती प्रियंका गांधी कांकेर में नगरीय निकाय एवं पंचायती राज महासम्मेलन में अपने संबोधन से बस्तर के लोगों का जीता दिल, कहा मेरी दादी कहती थी आदिवासी संस्कृति सबसे अच्छी, क्योंकि इसमें प्रकृति के प्रति गहरा आदर पंचायती […]