छत्तीसगढ़

अनुसूचित जनजाति छात्राओं के लिए वर्ष 2022-23 हेतु कन्या शिक्षा परिसर बीजापुर में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा का आयोजन

बीजापुर 18 फरवरी 2022- सहायक आयुक्त आदिवासी विकास बीजापुर द्वारा जिले के समस्त विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी को पत्र जारी कर 27 मार्च 2022 को आयोजित प्रवेश परीक्षा हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया है। जिसके अंतर्गत कन्या शिक्षा परिसर जिला बीजापुर में कक्षा 6वीं, 7वीं, 8वीं, 9वीं, 10वीं, 11वीं, एवं 12वीं में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा 27 मार्च 2022 दिन रविवार को प्रातः 11 बजे से 1 बजे तक जिला मुख्यालय के कन्या शिक्षा परिसर जीएडी कॉलोनी बीजापुर में आयोजित होगी।
              उक्त परीक्षा में केवल अनुसूचित जनजाति वर्ग के इच्छुक छात्राएं सम्मिलित होंगी। कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु 5वीं कक्षा उत्तीर्ण इसी तरह 7वीं में प्रवेश हेतु 6वीं उत्तीर्ण, 8वीं में प्रवेश हेतु 7वीं उत्तीर्ण, 9वीं में प्रवेश हेतु 8वीं उत्तीर्ण, 10वीं में प्रवेश हेतु 9वीं उत्तीर्ण 11वीं में प्रवेश हेतु 10वीं उत्तीर्ण एवं 12वीं में प्रवेश हेतु 11वीं उत्तीर्ण अनिवार्य होगा। जिसके लिए रिक्त सीट कक्षा 6वीं के लिए 35, 7वीं के लिए 8, आठवीं के लिए 6, 9वीं के लिए 9, 10वीं के लिए 11, 11वीं के लिए 8 एवं 12वीं के लिए 12 सीट के लिए परीक्षा आयोजित होगी। उक्त परीक्षा के लिए सहायक आयुक्त आदिवासी विकास बीजापुर द्वारा समस्त विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी को पत्र जारी कर सभी प्रधान पाठकों को अवगत कराने एवं सम्पूर्ण जानकारी एवं आवश्यक दस्तावेज संलग्न कर 20 मार्च 2022 तक कन्या शिक्षा परिसर बीजापुर को उपलब्ध कराने के निर्देश दिया गया है एवं परीक्षा तिथि को दो जिम्मेदार शिक्षक या पालकों के साथ छात्राओं को निर्धारित तिथि एवं समय में उपस्थित कराने कहा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *