उत्तर बस्तर कांकेर 11 फरवरी 2022 :-जिले में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 मार्च 2022 तक निर्धारित की गई है। आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने जानकारी दी है कि शिक्षण सत्र 2022-23 के लिए कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा का आयोजन 03 अप्रैल दिन रविवार को प्रातः 10.30 बजे से अपरान्ह 12.30 बजे तक आयोजित किया जाएगा। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय अंतागढ़, संयुक्त एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय कांकेर, भानुप्रतापपुर, दुर्गूकोंदल और कन्या एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय नरहरपुर में 60-60 स्वीकृत सीटों पर प्रवेश दिया जायेगा। कक्षा 6वीं में प्रवेश परीक्षा में अनुसूचित जनजाति वर्ग के बालक-बालिका, जिनकी आयु 01 जुलाई 2022 को 10 से 13 वर्ष के मध्य होना चाहिए तथा कक्षा 5वीं उत्तीर्ण या समकक्ष ग्रेड प्राप्त किया हो, वे आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा के लिए निर्धारित आवेदन पत्र जिले के समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय एवं कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कांकेर से निःशुल्क प्राप्त किया जा सकता है। विस्तृत जानकारी के लिए विभागीय वेबसाईट www.tribal.cg.gov.in का अवलोकन किया जा सकता है।
संबंधित खबरें
मैनपाट महोत्सव 2024 के आयोजन हेतु कलेक्टर श्री भोस्कर ने अधिकारियों की ली बैठक, सौंपे गए दायित्व
अंबिकापुर 12 जनवरी 2024/ कलेक्टर श्री विलास भोस्कर की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मैनपाट महोत्सव 2024 के आयोजन हेतु समन्वय बैठक रखी गई। विगत वर्षो की भांति इस वर्ष भी मैनपाट महोत्सव 2024 का आयोजन फरवरी के प्रथम सप्ताह में रोपाखार जलाशय के समीप किया जाना है। मैनपाट महोत्सव की आवश्यक तैयारियों […]
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) वित्तीय वर्ष 2024-25 में स्वीकृत आवासों में 7788 आवास पूर्ण पीएम जनमन अंतर्गत भी 533 आवास बनकर तैयार
अम्बिकापुर, 20 जून 2025/sns/- प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत जिले में निरंतर प्रगति लाने हेतु जिला पंचायत, प्रत्येक जनपद पंचायत एवं प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर सतत निगरानी एवं समीक्षा कर लक्ष्यों को समय सीमा में शत-प्रतिशत पूर्ण करने हेतु कार्य किया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला सरगुजा में योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष […]
सर्पदंश के दो प्रकरण में 8 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत
रायगढ़, दिसम्बर 2024/sns/ अनुविभाग धरमजयगढ़ अंतर्गत सर्पदंश के दो प्रकरण में राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के संशोधित प्रावधान अनुसार नजदीकी वारिसानों को 4-4 लाख रुपये की वित्तीय सहायता अनुदान रशि स्वीकृत की गई है। कार्यालय कलेक्टर से प्राप्त जानकारी के अनुसार अनुविभाग धरमजयगढ़ अंतर्गत तहसील कापू ग्राम-विजयनगर के सुखराम यादव की 11 जून 2024 को […]