ऽ रिहायशी क्षेत्रों में संचालित व्यवसायिक गतिविधियों के नियमितीकरण हेतु आवश्यक प्रावधान किए जाएंगे।ऽ समस्त अनियमित भवन निर्माण के नियमितीकरण हेतु इसी वर्ष कानून लाया जाएगा।ऽ नगर निगम के बाहर निवेश क्षेत्रों में 500 वर्गमीटर के भूखंड हेतु बिना मानवीय हस्तक्षेप के भवन अनुज्ञा जारी की जाएगी।ऽ शहरी क्षेत्रों की तरह ग्रामीण क्षेत्रों में शासकीय पट्टे की भूमि फ्री होल्ड की जाएगी।ऽ लर्निंग लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया का सरलीकरण एवं बड़ी संख्या में परिवहन सुविधा केंद्र, युवा रोजगार हेतु आरंभ किए जाएंगे।ऽ शासकीय कर्मचारियों के हित में अंशदायी पेंशन योजना के अंतर्गत राज्य सरकार का अंशदान 10 प्रतिशत से बढ़ाकर 14 प्रतिशत किया जाएगा।ऽ शासकीय कर्मचारियों की कार्य-क्षमता और उत्पादकता बढ़ाने हेतु छत्तीसगढ़ सरकार अब 5 कार्य दिवस प्रति सप्ताह प्रणाली पर कार्य करेगी।ऽ प्रदेश में तीरंदाजी को प्रोत्साहित करने हेतु जगदलपुर में शहीद गुण्डाधुर राज्य स्तरीय तीरंदाजी अकादमी आरम्भ की जाएगी।ऽ मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में प्रारंभ की जाएगी।ऽ नल कनेक्शन प्रक्रिया का सरलीकरण करते हुए मानवीय हस्तक्षेप मुक्त किया जाएगा।ऽ महिला सुरक्षा हेतु प्रत्येक जिले में महिला सुरक्षा प्रकोष्ठ का गठन किया जाएगा।ऽ वृक्ष कटाई अनुमति के नियमों का सरलीकरण करते हुए नागरिकों के हित में नियमों में आवश्यक संशोधन किए जाएंगे।ऽ औद्योगिक नीति में संशोधन कर अन्य पिछड़ा वर्ग में उद्यमिता विकास हेतु 10 प्रतिशत भूखंड आरक्षित किए जायेंगे।ऽ खरीफ वर्ष 2022-23 से प्रदेश में दलहन फसल जैसे मूंग, उड़द, अरहर इत्यादि की खरीदी भी न्यूनतम समर्थन मूल्य पर की जाएगी। ऽ श्रमिक परिवारों की बेटियों हेतु मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना शुरू की जाएगी, जिसके तहत हितग्राहियों की प्रथम 2 पुत्रियों के बैंक खाते में 20-20 हजार रूपए की राशि का एकमुश्त भुगतान किया जाएगा।
संबंधित खबरें
पुरखों के सपनों के अनुरूप गढ़ रहे नवा छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल
मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर दी बधाई रायपुर, 31 अक्टूबर 2022/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को 23वें राज्य स्थापना दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा है कि छत्तीसगढ़ निर्माण के लिए हमारे पुरखों ने जो सपना देखा था, उन सपनों को साकार करने की दिशा में हम लगातार […]
19 फरवरी को स्टेनोग्राफर (हिन्दी) एवं सहायक ग्रेड-3 के पद हेतु कौशल परीक्षा
दुर्ग, फरवरी 2023/ कुटुम्ब न्यायालय दुर्ग में स्टेनोग्राफर (हिन्दी) एवं सहायक ग्रेड-3 के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती से पूर्ति हेतु पात्र हुए अभ्यर्थियों की द्वितीय चरण की कौशल परीक्षा 19 फरवरी को शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्वशासी महाविद्यालय, दुर्ग में आयोजित की गई है। अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र एवं परीक्षा संबंधित महत्वपूर्ण निर्देश जिला […]
जिले में घुमंतू पशुओं को रेडियम बेल्ट पहनाने अभियान जारी, कलेक्टर स्वयं अभियान में हुए शामिल
पशुपालकों द्वारा पशुओं को बांध कर रखने हेतु जनजागरूकता फैलाने के दिए निर्देश अम्बिकापुर 28 जुलाई 2023/ जिले में घुमंतू पशुओं को रेडियम कॉलर लगाने अभियान तेजी से जारी है। इसी कड़ी में कलेक्टर श्री कुंदन कुमार ने आज विकासखण्ड लखनपुर में मवेशियों को रेडियम कॉलर पहनाया। उन्होंने पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को निर्देशित […]