मुंगेली 24 जनवरी 2022// कलेक्टर श्री अजीत वसंत की अध्यक्षता में आज जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभा कक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में उन्होने समय सीमा के लंबित प्रकरणों के संबंध में अधिकारियों से वन-टू-वन जानकारी प्राप्त की और निराकरण के संबंध में संबंधितों को आवश्यक निर्देश दिये। बैठक में कलेक्टर श्री वसंत ने कहा है कि जिले के समस्त उपार्जन केंद्र में धान खरीदी के पूर्व किसानों के खेतों में गिरदावरी का कार्य किया जाएगा। इस हेतु धान के अवैध परिवहन और भण्डारण करने वाले कोचियो एवं बिचोलियों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने की बात कहीं। उन्होने कहा कि 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर शत् प्रतिशत टीकाकरण वाले दो शासकीय और दो अशासकीय शालाओं को सम्मानित किया जाएगा। इन शालाओं को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया जाएगा। बैठक में उन्होने कहा कि राज्य शासन के निर्देशानुसार खरीफ विपणन वर्ष 2021-2022 हेतु जिले में पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य किया जा रहा है। उन्होने कहा कि धान खरीदी कार्य में किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होने धान खरीदी का कार्य सुव्यवस्थित रूप से करने के निर्देश दिये। इस अवसर पर उन्होने बारदानो की उपलब्धता और परिवहन व्यवस्था के संबंध में जानकारी प्राप्त की और आवश्यक निर्देश दिये। बैठक में उन्होने पशु पालक और मत्स्य पालक किसानों के लिए जारी किसान क्रेडिट कार्ड के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की। इसी तरह उन्होने बैगा जनजाति किसानों के चिन्हांकन और उन्हे किसान क्रेडिट कार्ड जारी करने के संबंध में की गई कार्यो के संबंध में जानकारी प्राप्त की और कृषि विभाग के उपसंचालक को आवश्यक निर्देश दिये। बैठक में उन्होेने कोविड अनुग्रह सहायता राशि, मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना, जाति प्रमाण पत्र, लोक सेवा गारंटी अधिनियम स्थानीय निर्वाचन सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की और संबंधितों को आवश्यक निर्देश दिये। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्य पालन अधिकारी श्री दशरथ सिंह राजपूत, संयुक्त कलेक्टर द्वय श्री तीर्थ राज अग्रवाल एवं श्रीमती नम्रता आनंद डोगरें सहित सभी अनुविभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व और विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
पंचायत स्तर से लेकर जिला स्तर पर होगा रामायण मंडली प्रतियोगिता का आयोजन
दुर्ग 17 दिसंबर 2022/राज्य शासन द्वारा विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी रामायण मंडली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रदेश के रामायण मंडलियों को प्रोत्साहित करने रामायण मंडली प्रतियोगिता तीन चरणों में आयोजित की जाएगी। पहले चरण में ग्राम पंचायत, दूसरे चरण में जनपद पंचायत और तीसरे चरण में जिला […]
भोरमदेव मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान का किया गया आयोजन
कवर्धा, सितंबर 2024/sns/ नेहरू युवा केन्द्र, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वधान में भोरमदेव मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। माय भारत वालंटियर्स द्वारा मंदिर परिसर के आस-पास प्लासटिक एकत्रित कर उसका निष्पादन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित नेहरू युवा केन्द्र कवर्धा के जिला युवा अधिकारी ने सभी इस अभियान से […]
कृष्ण कुंज के लिए विभिन्न नगरीय निकायों का किया आकस्मिक निरीक्षण
बलौदाबाजार, जून 2022/कलेक्टर डोमन सिंह ने भाटापारा तहसील कार्यालय में निर्मित हो रहे सभा गृह के निर्माण में श्रमदान करते हुए कार्याे का जायजा लिया। उन्होंने परिसर में निर्मित हो रहे गार्डन एवं बाउंड्रीवाल का अवलोकन किया। साथ ही इस दौरान कृष्ण कुंज के लिए स्थान चिंहाकित करने के उद्देश्य से विभिन्न नगरीय निकायों का […]