राजनांदगांव 20 जनवरी 2022। कार्यालय कलेक्टर निर्वाचन शाखा राजनांदगांव में विधानसभा निर्वाचन-2018 एवं लोकसभा निर्वाचन-2019 के अनुपयोगी सामग्री के विक्रय के लिए कोटेशन 31 जनवरी 2022 अपरान्ह 3 बजे तक आमंत्रित किया गया है। अनुपयोगी सामग्री जैसे निर्वाचक नामावली, लिफाफे, पेपर रोल एवं प्लास्टिक कप इत्यादि का विक्रय किया जाएगा। इच्छुक रद्दी कागज के के्रता एक बंद लिफाफा में कोटेशन भरकर 31 जनवरी 2022 अपरान्ह 3 बजे तक कलेक्टर निर्वाचन शाखा राजनांदगांव के कक्ष क्रमांक 34 में जमा कर सकते हैं। प्राप्त कोटेशन उसी दिन शाम 4 बजे समिति के सदस्यों की उपस्थिति में निविदाकारों के समक्ष खोली जाएगी। इस संबंध में अधिक जानकारी कलेक्टर निर्वाचन शाखा राजनांदगांव के कक्ष क्रमांक 34 से प्राप्त कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण व रोजगार के क्षेत्र में जिले को अव्वल बनाने कलेक्टर की कवायद
जिले को क्षय मुक्त जिला बनाने कलेक्टर ने बनाया प्लान, बने निक्षय मित्र, क्षय रोग के एक मरीज का कराएंगे उपचार तंबाकू नियंत्रण पर किया जा रहा है सार्थक कार्रवाई स्वास्थ्य केंद्रों में बढ़ाया जाएगा संसाधन, कमियों को की जाएगी दूर आयुष्मान कार्ड बनाने में लाएं प्रगति कलेक्टर ने ली जिला स्वास्थ्य समिति की बैठकराजनांदगांव […]
राजनांदगांव विकासखंड के विभिन्न ग्रामों में 53 विकास कार्यों के लिए 1 करोड़ 96 लाख 73 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति
राजनांदगांव, जून 2023। कलेक्टर श्री डोमन सिंह ने मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना अंतर्गत राजनांदगांव विकासखंड के विभिन्न ग्रामों में 53 विकास कार्यों के लिए 1 करोड़ 96 लाख 73 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। जिसके अंतर्गत ग्राम सलौनी, भटगांव, बेलटिकरी, पार्रीखुर्द, पार्रीखुर्द, मनकी, जोरातराई म, सहसपुर दल्ली, डोम्हाटोला, बाटगांव, बांकल, भेंडरवानी, […]
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से श्री सुदर्शन संस्थानम के सदस्यों ने की सौजन्य मुलाकात,मुख्यमंत्री को हिन्दूराष्ट्र धर्मसभा में शामिल होने किया आमंत्रित
रायपुर, 26 दिसम्बर 2023/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज यहाँ राज्य अतिथि गृह पहुना में श्री सुदर्शन संस्थानम के सदस्यों ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को राजधानी रायपुर के श्री सुदर्शन संस्थानम शंकराचार्य आश्रम रावांभाठा में आयोजित हिन्दूराष्ट्र धर्मसभा में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने संस्थान के […]