बलौदाबाजार,19 जनवरी 2022/कलेक्टर डोमन सिंह ने आज जिले में चल रहे धान खरीदी प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करतें हुए कहा कि किसी भी किसान का धान खरीदी से वंचित नही होना चाहिए। शेष बचे हुए दिनों में सभी किसानों का शत प्रतिशत धान खरीदी सुनिश्चित करना हम सब की जिम्मेदारी है। यह शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता वाले कार्यक्रम है इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने धान विक्रय के बाद किसानों की रकबा समपर्ण जोर देते हुए उसे अनिवार्य रूप से लॉक करनें के निर्देश दिए है। इसके लिए उपार्जन केंद्र वार समीक्षा एवं सभी एसडीएम को भी प्रतिदिन इस पर समीक्षा करनें के निर्देश दिए है। जिले में अब तक 971 करोड़ रूपये के 5 लाख 589 मीटरिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। 79.22 प्रतिशत किसान अपनी उपज उपार्जन केन्द्रों पर बेच चुके हैं। इस दफा शुरू से ही खरीदी केन्द्रों से उठाव किये जाने से समितियों में सुविधाजनक तरीके से धान उपार्जन का कार्य जारी है। साथ उपार्जन केंद्रों में बारदानों से लेकर अन्य किसी भी तरह की समस्याएं नही है। अधिकारियों ने बैठक में बताया कि जिले में पंजीकृत 1 लाख 77 हजार 953 किसानों में से 1 लाख 40 हजार 967 किसानों ने धान बेच चुके है। इस तरह सीमांत किसानों का 79 प्रतिशत, लघु किसानों का 77 प्रतिशत, 10 एकड़ तक के किसानों का 65 प्रतिशत,बीस एकड़ तक के किसानों का 56 प्रतिशत एवं 20 एकड़ से ज्यादा किसानों में से 60 प्रतिशत ने धान बेचे हैं। वर्तमान समय मे बचे हुए सभी किसानों से धान प्राथमिकता से खरीदे जा रहे हैं। सोसायटियों में जमा धान में से 59 प्रतिशत का उठाव भी हो चुका है। कल से लगभग 2 लाख 50 हजार क्विंटल धान का उपार्जन 182 उपार्जन केन्द्रों से हो रहा है। जिले में धान खरीदी का अनुमानित लक्ष्य इस साल 7.63 लाख मीटरिक टन प्रस्तावित किया गया है। मौसम के खुलते ही आज जिले में आज 5 हजार 776 किसानों ने टोकन कटवाया है जिसके तहत 2 लाख 83 हजार 782 क्विंटल धान की खरीदी की जाएगी। इस बैठक के दौरान डीआरसीएस उमेश गुप्ता, जिला विपणन अधिकारी के पी कर्ष, खाद्य अधिकारी दुबे,नान संजय तिवारी उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
तीन लोगों की सड़क दुर्घटना में मृत्यु, वारिसानों को सहायता राशि स्वीकृत
रायगढ़, सितम्बर 2022/ अनुविभाग खरसिया अंतर्गत तीन लोगों की सड़क दुर्घटना में आकस्मिक मृत्यु होने पर एसडीएम खरसिया द्वारा मृतक के नजदीकी वारिसानों को 25-25 हजार रुपये की वित्तीय सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गयी है। सड़क दुर्घटना में जिन लोगों की मृत्यु हुई है। इनमें 15 जुलाई 2022 को ग्राम-चंद्रशेखरपुर के मो.इरफान खान, 3 […]
79वीं महंत राजा सर्वेश्वर दास स्मृति अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता
समापन समारोह के लिए अद्र्ध दिवस अवकाश घोषितराजनांदगांव, फरवरी 2023। कलेक्टर श्री डोमन सिंह ने 79वीं महंत राजा सर्वेश्वर दास स्मृति अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता के समापन समारोह गुरूवार 16 फरवरी 2023 को अद्र्ध दिवस अवकाश घोषित किया है। जारी आदेश के अनुसार राजनांदगांव नगर निगम क्षेत्र में स्थित सभी शासकीय व अद्र्धशासकीय कार्यालय एवं […]
प्रत्येक सोमवार को ब्लॉक स्तर पर भी आयोजित होगा जनदर्शन
बीजापुर जनवरी 2025/sns/ कमिश्नर बस्तर संभाग के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर के मार्गदर्शन में जिला स्तरीय जनदर्शन के साथ-साथ अब ब्लॉक स्तर पर भी जनदर्शन आयोजित होगा आवेदक कलेक्टर जनदर्शन अथवा ब्लॉक स्तरीय जनदर्शन में अपनी स्वेच्छानुसार आवेदन दे सकेंगे। ब्लॉक स्तरीय जनदर्शन में संबंधित अनुभाग एसडीएम आवेदकों से आवेदन लेकर उनका निराकरण हेतु आवश्यक कार्यवाही […]