बिलासपुर 18 जनवरी 2022। रबी सिंचाई हेतु खारंग जलाशय योजना के बांयी तट नहर से ग्राम मेलनाडीह, कर्रा, गढ़वट, अकलतरी, बाम्हू चोरहादेवरी, खैरा, डगनिया, भाड़ी, पीपरा, मोहरा, सेलर, कौवाताल, उच्चभट्ठी, मचखण्डा, निपनिया, नवागांव, झलमला, कौड़िया, दर्राभाठा, कर्रा, दवन, हिन्डाडीह, नरगोड़ा, ठरकपुर, बनियाडीह, धनिया, खांडा, उसलापुर, गुडी, सीपत, जांजी, मटियारी, पंधी, खजूरी, देवरी, गतौरा, रांक, हरदाडीह, एरमसाही, रलिया, खैरा एवं फरहदा सहित कुल 43 ग्रामों में 8800 हेक्टेयर क्षेत्र में पानी दिया जाना प्रस्तावित है। कार्यपालन अभियंता सिंचाई संभाग खारंग ने बताया कि रबी सिंचाई हेतु 31 मार्च 2022 तक ही पानी दिया जा सकेगा, क्यांेकि मार्च महीने के बाद नहर मरम्मत का कार्य किया जाना है। इसलिए कृषकों से अपील की गई है कि रबी सिंचाई हेतु ऐसी फसलों का चयन करें, जिसमें अंतिम पानी की आवश्यकता 31 मार्च 2022 के बाद न हो। कृषकों द्वारा पानी की मांग कार्यपालन अभियंता, खारंग जल संसाधन संभाग, बिलासपुर को प्रस्तुत करने पर रबी फसल हेतु पानी छोड़ा जाएगा।
संबंधित खबरें
विकासखण्ड स्तरीय आयुष स्वास्थ्य मेला संपन्न
रायगढ़, दिसम्बर2021/ बाघाडोला के सरपंच श्रीमती सुमति डेहरी के मुख्य आतिथ्य में आज विकासखण्ड स्तरीय आयुष स्वास्थ्य मेला का आयोजन विकासखण्ड पुसौर के सामुदायिक भवन बाघाडोला में संपन्न हुआ। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आयुर्वेद पद्धति बहुत ही प्राचीन चिकित्सा पद्धति है। आयुर्वेद से कोई भी बीमारी को जड़ से खत्म किया जा सकता […]
भाईयों की कलाई पर सजेगी रूद्राक्ष, बीज, धान, बांस से बनी आकर्षक राखियां
इस साल रक्षाबंधन पर भाईयों की कलाई के साथ बिहान दीदीयों का त्यौहार भी होगा रंगीनरायपुर, अगस्त 2022/ इस साल रक्षाबंधन में भाईयों की कलाई के साथ स्व-सहायता समूहों की दीदीयों का रक्षाबंधन का त्यौहार भी खुशियों से रंगा होगा। भाईयों की कलाईयों में जहां छत्तीसगढ़ की माटी की सौंधी महक लिए धान, चावल, बीज […]
पढ़ाई पूरी होने के बाद प्लेसमेंट हेतु किया जाएगा प्रयास- श्री सिंहदेव
स्वास्थ्य मंत्री ने किया आईटीआई भवन का भूमिपूजन एवं हाई स्कूल का लोकार्पणआईटीआई को मिलेंगे 4 नग कम्प्यूटर सेट अम्बिकापुर, जनवरी 2023 / छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य मंत्री श्री टीएस सिंहदेव रविवार को उदयपुर क्षेत्र के भ्रमण के दौरान ग्राम सोनतराई में लोक निर्माण विभाग द्वारा 3 करोड़ 44 लाख की लागत से बनने वाले […]