छत्तीसगढ़

समर्थन मूल्य पर अब तक 2137541 क्विंटल धान की खरीदी

उत्तर बस्तर कांकेर / जनवरी 2022- राज्य सरकार की योजना के तहत खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 के लिए समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी 01 दिसंबर से प्रारंभ हो गई है। खाद्य विभाग के वेबसाईट में अब तक ऑनलाईन एण्ट्री के अनुसार जिले के 137 धान उपार्जन केंद्रों में 07 जनवरी तक 54096 किसानों के माध्यम से 2137541 क्विंटल धान खरीदी की गई है, जिसमें मोटा धान 1758262 क्विंटल, पतला धान 377132.80 क्विंटल और सरना धान 2119.20 क्विंटल धान समर्थन मूल्य पर खरीदी की गई है।
कलेक्टर सहित विभागीय नोडल अधिकारियों द्वारा धान खरीदी केन्द्रों का सतत् निरीक्षण भी किया जा रहा है। सभी उपार्जन केन्द्रों में धान को पानी से बचाव के लिए त्रिपाल की व्यवस्था की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *