धमतरी / दिसम्बर 2021/एकीकृत बाल विकास परियोजना धमतरी ग्रामीण के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मंगाए गए थे। परियोजना अधिकारी ने बताया कि आवेदन पत्रों के जांच के आधार पर अनंतिम मूल्यांकन एवं वरीयता सूची परियोजना स्तरीय मूल्यांकन समिति द्वारा जारी की गई है। उक्त सूची पर यदि किसी को आपत्ति हो तो, वह दावा-आपत्ति/अभ्यावेदन आगामी 10 जनवरी तक कार्यालयीन समय में परियोजना अधिकारी, एकीकृत बाल विकास परियोजना धमतरी में जमा कर सकते हैं। ज्ञात हो कि आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक 03 भानपुरी, केन्द्र क्रमांक 02 परसतराई, पहरियाकोन्हा, केन्द्र क्रमांक 01 लिमतरा, केन्द्र क्रमांक 02 दर्री, रूद्री, भानपुरी, केन्द्र क्रमांक 03 गंगरेल, मड़वापथरा और पंडरीपानी ज. में रिक्त पद पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे।
संबंधित खबरें
निर्वाचन की सभी प्रक्रिया के सुचारू संचालन के लिए प्रशिक्षण महत्वपूर्ण – कलेक्टर
राजनांदगांव मार्च 2022। सामान्य प्रेक्षक आईएएस श्री शांतनु पी. गोटमारे की उपस्थिति में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने विधानसभा उप निर्वाचन खैरागढ़ के लिए नोडल अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान सामान्य प्रेक्षक आईएएस श्री शांतनु पी. गोटमारे ने निर्वाचन कार्य से जुड़े सभी नोडल अधिकारियों से उनके द्वारा किए […]
प्राकृतिक आपदा पीड़ितों के 4 वारिसों को 16 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत
बीजापुर, दिसम्बर 2022- कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार कटारा द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत प्राकृतिक आपदा पीड़ित परिवारों को प्रत्येक को 4-4 लाख रूपए कुल 16 लाख रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है। जिसके अर्न्तगत सर्पदंश से मृत्यु प्रकरण में मृतिका कुडेम किट्टी के निकटतम वारिस उनके पति श्री […]
यात्री बसों में दिव्यांगजन सहित अधिसूचित वर्गों को किराए में छूट नहीं देने पर होगी कार्रवाई – कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव
यात्री बसों में किराया दर सूची न लगाने पर चालानी कार्रवाई, लोगों को किया जागरूक सुकमा, नवंबर 2024/sns/कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव ने यात्री बसों में दिव्यांगजन सहित अधिसूचित वर्गों को किराए में छूट नहीं देने पर संबंधित बस संचालक के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि आम जनता को […]