राजनांदगांव / दिसम्बर 2021। छत्तीसगढ़ निर्वाचन आयोग द्वारा राज्य अंतर्गत जिले के लिए उप निर्वाचन हेतु जनपद पंचायत सदस्यों, सरपंचों, पंच के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए आम निर्वाचन तथा उप निर्वाचन हेतु समय अनुसूची जारी किया गया है। जिसके अंतर्गत 28 दिसम्बर 2021 को प्रात: 10.30 बजे निर्वाचन की सूचना का प्रकाशन, नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करना, स्थानों (सीटों) के आरक्षण के संबंध में सूचना का प्रकाशन, मतदान केन्द्रों की सूची का प्रकाशन किया जाएगा। 3 जनवरी 2022 को अपरान्ह 3 बजे तक नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने की अंतिम तारीख है। 4 जनवरी 2022 को प्रात: 10.30 बजे से नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा (जांच), 6 जनवरी 2022 को अपरान्ह 3 बजे तक अभ्यर्थिता से नाम वापस लेने की अंतिम तारीख, अपरान्ह 3 बजे के बाद निर्वाचन लडऩे वाले अभ्यर्थियों की सूची तैयार करना और निर्वाचन प्रतीकों का आबंटन, प्रतीक आबंटन के तुरंत बाद निर्वाचन लडऩे वाले अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन किया जाएगा। 20 जनवरी 2022 को प्रात: 7 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक मतदान होगा। 20 जनवरी 2022 को मतदान के तुरंत बाद मतदान केन्द्रों में मतगणना की जाएगी। यदि आवश्यक हो तो 21 जनवरी 2022 को अपरान्ह 3 बजे से तहसील/ खण्ड मुख्यालय पर मतगणना होगी। 22 जनवरी 2022 को प्रात: 9 बजे से खण्ड मुख्यालय में सारणीकरण एवं निर्वाचन परिणाम की घोषणा की जाएगी। पंच, सरपंच, जनपद पंचायत सदस्य के मामले में खण्ड मुख्यालय में परिणाम की घोषणा की जाएगी। उप निर्वाचन 2021 के अंतर्गत राजनांदगांव जिले में कुल 113 पदों के लिए निर्वाचन होगा। जिसमें जनपद पंचायत सदस्य के 5, सरपंच के 8, पंच के 100 शामिल है।
संबंधित खबरें
राज्यपाल श्री डेका से छत्तीसगढ़ राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष ने सौजन्य भेंट की
रायपुर, 07 नवंबर 2024/राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज यहां राजभवन में छत्तीसगढ़ राज्य मानवाधिकार आयोग के कार्यवाहक अध्यक्ष श्री गिरधारी नायक ने सौजन्य भेंट की।
एएसआईओ ने वीसी लेकर दी जानकारी, कलेक्टर ने कहा- इस पर जल्द होगा क्रियान्वयन
धमतरी, मार्च 2022/ भारत सरकार का महत्वाकांक्षी कार्यक्रम निपुण भारत अभियान के तहत बच्चों के लर्निंग आउटकम को अपग्रेड करने एनआईसी छत्तीसगढ़ द्वारा निक्लियर और टेलीप्रैक्टिस नामक मोबाइल एप विकसित किया गया है, जिनके जरिए मैदानी स्तर पर तकनीकी मॉनीटरिंग की जा सकेगी। उक्त साफ्टवेयर की जानकारी देने अतिरिक्त राज्य सूचना एवं विज्ञान अधिकारी श्री […]
नेत्रहीन दिव्यांग बालिका को मिलेगा इलेक्ट्रानिक टैबलेट, जनदर्शन में पहुंचा था आवेदन
-दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के लिए कलेक्टर जनदर्शन के तर्ज पर ग्राम सचिवालय में लोगों की समस्याओं का किया जाएगा निराकरण -जनदर्शन में 72 आवेदन प्राप्त हुएदुर्ग, सितंबर 2022/ जनदर्शन में आज एक नेत्रहीन दिव्यांग बालिका अपनी शिक्षा संबंधी समस्याओं को लेकर कलेक्टर के समक्ष् पहुंची थी। 18 वर्ष की आवेदिका के कथनानुसार वह अपना भविष्य […]