दुर्ग / दिसंबर 2021/प्रदेश में शीतलहर को देखते हुए जिले के सभी नगरीय निकायों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में अलाव की व्यवस्था की गई है। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे के निर्देश पर बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, महत्वपूर्ण बाजारों आदि में अलाव की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा पंचायतों में भी महत्वपूर्ण स्थलों में अलाव की व्यवस्था की गई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला पंचायत सीईओ श्री अश्विनी देवांगन ने बताया कि पंचायतों में अलाव जलाने के निर्देश जारी किये गये हैं। भिलाई आयुक्त श्री प्रकाश सर्वे ने बताया कि भिलाई में 16 महत्वपूर्ण स्थलों पर अलाव जलाये गये हैं। उन्होंने बताया कि रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड जैसे महत्वपूर्ण स्थलों पर इसकी व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए दुर्ग निगम आयुक्त श्री हरेश मंडावी ने बताया कि इंदिरा मार्केट जैसे महत्वपूर्ण स्थलों पर अलाव की व्यवस्था की गई है। बस स्टैंड जैसे जगहों पर जहां लोगों को कई बार रात काटनी पड़ती है, वहां भी इसका इंतजाम किया गया है। भिलाई-चरौदा निगम आयुक्त श्री कीर्तिमान राठौर ने बताया कि शीतलहर को देखते हुए निगम अमले ने इसकी विशेष व्यवस्था की है और लोगों को राहत मिल रही है। रिसाली निगम आयुक्त श्री आशीष देवांगन ने बताया कि सार्वजनिक स्थलों में अलाव की व्यवस्था से लोगों को ठंड में काफी राहत मिल रही है। निगम अमला इसकी विशेष रूप से मानिटरिंग कर रहा है। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने सभी निकाय के अधिकारियों को विशेष रूप से इस संबंध में निर्देश दिये हैं कि शीतलहर को देखते हुए अलाव जैसी सुविधाओं की विशेष रूप से व्यवस्था की जाए।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री से वनमंत्री श्री केदार कश्यप ने की सौजन्य मुलाकात
मुख्यमंत्री ने संसदीय कार्य मंत्री का दायित्व मिलने पर दी बधाई रायपुर, 12 जुलाई 2024/sns/- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज यहाँ उनके निवास कार्यालय में वनमंत्री श्री केदार कश्यप ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने श्री कश्यप को संसदीय कार्य मंत्री का दायित्व मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री श्री साय ने […]
केन्द्रीय जनजातीय कार्य और कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री अर्जुन मुंडा ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है
केन्द्रीय जनजातीय कार्य और कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री अर्जुन मुंडा ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। साथ ही उन्होंने श्री साय के सदैव स्वस्थ,सुखी और दीर्घायु रहने की कामना की है।
सारंगढ़ से आई युवती ने कहा कि छत्तीसगढ़ में सर्व-धर्म, समभाव की भावना है। जो राष्ट्रीय एकता की महत्वपूर्ण कड़ी है। यहां अनेक महान विभूतियों ने जन्म लिया।
युवाओं से भेंट-मुलाकात : बहतराई स्टेडियम, जिला-बिलासपुर सारंगढ़ से आई युवती ने कहा कि छत्तीसगढ़ में सर्व-धर्म, समभाव की भावना है। जो राष्ट्रीय एकता की महत्वपूर्ण कड़ी है। यहां अनेक महान विभूतियों ने जन्म लिया। छत्तीसगढ़ की संस्कृति को कका ने आगे बढ़ाया है। हम युवा छत्तीसगढ़ की आन-बान-शान हैं। हम युवा छत्तीसगढ़ का गौरव […]