जगदलपुर, दिसम्बर 2021/ छत्तीसगढ़ शासन कौशल विकास विभाग के अन्तर्गत संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण के अधीन राज्य में संचालित 186 शासकीय आईटीआई में सत्र 2021-22 एवं 2021-23 में 30 नवम्बर 2021 के पश्चात रिक्त सीटों को संस्था स्तर पर (स्पाॅट राउण्ड के माध्यम से) प्रवेश से भरे जाने का निर्णय लिया गया है। उक्त सीटों में प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थियों से 19 दिसम्बर तक ऑनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। रिक्त सीटों पर केवल उन्ही अभ्यर्थियों के आवेदनों पर प्रवेश हेतु विचार किया जाएगा। 16 दिसम्बर से 19 दिसम्बर की अवधि में आनलाईन आवेदन किए हों। पूर्व में पंजीकृत आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। प्रवेश के इच्छुक आवेदक संस्था विशेष में उपलब्ध अधिकतम 10 व्यवसायों में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकेगा। ऑनलाइन आवेदन रजिस्ट्रेशन हेतु पूर्वानुसार सामान्य एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 50 रूपए, तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के लिए 40 रूपए निर्धारित की गई है। अधिक जानकारी के लिए विभागीय वेबसाईट cgiti.cgstate.gov.in में अवलोकन किया जा सकता है।
संबंधित खबरें
समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 01 नवंबर से
कोचियों व बिचौलियों द्वारा चिल्हर रूप से धान खरीदी की अनियमितता को रोकने हेतु दल गठित करने के निर्देश मुंगेली, सितम्बर 2022// खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में धान उपार्जन का कार्य दिनांक 01 नवंबर 2022 से प्रारंभ होगा। धान खरीदी अवधि के दौरान एवं उसके पहले अवांछित व्यक्तियों द्वारा अन्य राज्यों या जिलों से धान […]
गणतंत्र दिवस और महात्मा गांधी निर्वाण दिवस पर मांस-मटन की बिक्री पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध
नगर निगम द्वारा आदेश जारी रायपुर. 22 जनवरी 2025. रायपुर नगर निगम क्षेत्र में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस और 30 जनवरी को महात्मा गांधी निर्वाण दिवस पर मांस-मटन का विक्रय पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। राज्य शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुपालन में रायपुर नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग की […]
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के रिक्त पदों के लिए आवेदन 26 सितम्बर तक
बिलासपुर, सितम्बर 2022/एकीकृत बाल विकास परियोजना सरकण्डा अंतर्गत आंगनबाड़ी कें्रद बेलतरा क्र. 3, बाम्हू क्र. 1, मटियारी क्र. 5, एवं धूमा क्र. 2 में कार्यकताओं तथा आंगनबाड़ी केंद्र पौंसरा क्र. 3, पेण्डरवां, बसहा क्र. 1, धूमा क्र. 1, डगनिया क्र. 1, लखराम क्र. 3 एवं कोरबी केन्द्र क्र. 1 में सहायिकाओं की भर्ती की जाएगी।आवेदन […]