जगदलपुर, दिसम्बर 2021/ समाज कल्याण विभाग जगदलपुर तथा जिला प्रशासन, जिला बस्तर के तत्वाधान में दिव्यांगता संबंधी कार्यशाला का आयोजन डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी टाऊन हॉल, जगदलपुर में आयोजित किया गया है। उक्त कार्यक्रम में विशेषज्ञ श्री श्रवण वर्मा, तथा श्री श्याम कुमार सिंह दर्शन फाऊडेशन, रायपुर के द्वारा 21 प्रकार के दिव्यांगता संबंध में विस्तृत जानकारी दी। प्रशिक्षण में चयनित शिक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानीन, स्वास्थ्य कार्यकर्ता एवं युवोदय के चयनित मास्टर ट्रेनर्स ने भाग लिया। कार्यक्रम में श्री कैलाश कोडोपी, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, जगदलपुर, श्रीमती वैशाली मरडवार, उप संचालक, समाज कल्याण जिला बस्तर एवं समाज कल्याण विभाग के समस्त कर्मचारी तथा राजीव गाँधी शिक्षा मिशन के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्री मुकेश वासनिक द्वारा किया गया।
संबंधित खबरें
सुशासन के एक वर्ष पूर्ण होने पर ग्राम धनगांव (च.) में जिला स्तरीय गौसेवा कार्यक्रम का हुआ आयोजन
गौ सेवा से जुड़े 20 से अधिक लोगों को किया गया सम्मानित गौ उत्पादन की उपयोगिता एवं महत्व पर की गई चर्चा मुंगेली दिसंबर 2024/sns/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय सरकार में सुशासन के 01 वर्ष पूरा होने पर मुंगेली विकासखंड के ग्राम धनगांव (च.) में जिला स्तरीय गौसेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान […]
धान के अवैध परिवहन को रोकने के लिए जिले की सीमावर्ती मार्गों में बनाए गए चेकपोस्ट
जगदलपुर, 20 नवम्बर 2021/ एक दिसंबर से समर्थन मूल्य पर प्रारंभ होने वाली धान खरीदी को देखते हुए धान के अवैध परिवहन पर नकेल कसने के लिए अभी से तैयारियां शुरु हो गई हैं। पड़ोसी राज्य ओड़ीसा से धान की आवक को रोकने के लिए कलेक्टर श्री रजत बंसल के निर्देष पर सीमावर्ती मार्गों में […]
ग्राम कुवागांव के श्री रत्नाराम का पक्का आवास का सपना हुआ साकार
मुंगेली, 24 सितम्बर 2024/sns/- प्रधानमंत्री आवास योजना से मुंगेली विकासखण्ड के ग्राम कुवागांव के श्री रत्नाराम का सपना साकार हुआ है। उन्होंने बताया कि पहले दो कमरे वाला कच्चा मकान में परिवार के साथ रह रहा था। कमरा छप्पर और पॉलीथीन से ढका हुआ था, जिसके कारण परिवार को विशेषकर बारिश और सर्दी के मौसम […]