जांजगीर-चांपा , दिसम्बर, 2021/ कलेक्टर श्री जितेन्द्र कुमार शुक्ला के मार्गनिर्देशन में खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 के लिए जिले में धान खरीदी सुचारू ढंग से जारी है। 2500 रूपए प्रति क्विंटल धान और 25 रूपए पुराने बारदानोंं की कीमत तय होने से किसानों के चेहरे पर उत्साह और प्रसन्नता दिखाई दे रही है। किसानों द्वारा धान खरीदी केन्द्रों में की गई प्रशासनिक व्यवस्था की सराहना की जा रही है। जिले में धान खरीदी शुरू होने से अबतक विगत तीन दिनों में 3,047 किसानों द्वारा 10,381 मिट्रीक टन धान बेचा जा चुका है। किसानों को बहुत ही सरलता से टोकन मिल जा रहा है। बारदाना प्राप्त करने और तौलाई में भी किसी प्रकार की समस्या नही है। गत दिवस अकलतरा धान उपार्जन केन्द्र में धान बेचने आये किसान शिवप्रसाद ने बताया कि इस बार किसी भी तरह की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ा और जल्दी ही धान की बिक्री हो गई। बारदाना आसानी से मिलने पर पता ही नहीं लगा कि बारदाना संबंधी कोई समस्या है। उन्होंने इस बार धान खरीदी के लिए प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्था को सराहा और शासन को धन्यवाद दिया। विभिन्न गांवों के किसानों ने कहा कि अब सरकार 25 रूपये कीमत में बारदाना खरीद रही है जिससे किसानों को और लाभ होगा। उन्हें इस बात की खुशी है कि इस बार भी समर्थन मूल्य के साथ-साथ राजीव गांधी किसान न्याय योजना अंतर्गत इनपुट सब्सिडी मिलेगी। साथ ही बारदानों की कीमत में 25 रुपये बढ़ोतरी से किसानों में संतुष्टि का भाव झलक रहा है। किसानों ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को इसके लिए धन्यवाद ज्ञापित किया है। टोकन व्यवस्था को भी किसानों द्वारा सराहा गया। जिसके कारण धान विक्रय करने में किसी तरह की दिक्कत नहीं हुई है। किसानों के लिए केन्द्र में पेयजल, छांव की माकूल व्यवस्था की गई है।
संबंधित खबरें
कैबिनेट मंत्री श्री अकबर ने 10 लाख रूपए की लागत से स्वीकृत वैष्णव समाज के लिए सामुदायिक भवन का भूमिपूजन किया
मंत्री श्री अकबर ने वैष्णव समाज को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा सभी वर्गो के हितों एवं सामाजिक उत्थान की दिशा में अथक प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की सरकार गांव, गरीब, किसान, वनवासी से लेकर युवाओं और महिला […]
राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय के प्रतिनिधिमंडल 6 दिवसीय छत्तीसगढ़ भ्रमण पर
राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय के प्रतिनिधिमंडल 6 दिवसीय छत्तीसगढ़ भ्रमण पर मुख्य सचिव, डीजीपी से की मुलाकात नवा रायपुर आईआईएम, सिरपुर का किया भ्रमण महिला स्व-सहायता समूह से मुलाकात कर ली कार्यों की जानकारी रायपुर 05 फरवरी 2025/ राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय, रक्षा मंत्रालय नई दिल्ली की टीम 16 सदस्यों का प्रतिनिधि मंडल 6 दिवसीय छत्तीसगढ़ भ्रमण […]
जिला पंचायत सामान्य सभा की बैठक 21 अगस्त को
बीजापुर 14 अगस्त 2024/sns/- जिला पंचायत बीजापुर की सामान्य सभा की बैठक 21 अगस्त 2024 को प्रातः 11 बजे जिला पंचायत सभाकक्ष में आहूत की गयी है। बैठक में वन, स्वास्थ्य, आदिवासी विकास, स्कूल शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास, कृषि, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी ईत्यादि विभागों के कार्यों की समीक्षा की जावेगी। उक्त बैठक में […]