सुकमा दिसम्बर 2021/ जिले के प्रभारी सचिव श्री नीरज बनसोड़ ने आज छिन्दगढ़ स्थित धान खरीदी केन्द्र सहित विभिन्न धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण किया, इस दौरान कलेक्टर श्री विनीत नन्दनवार भी साथ रहें। निरीक्षण के दौरान उन्होंने धान खरीदी केंद्र में धान खरीदी की मात्रा, सभी व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए टोकन कटने, छोटे-बड़े किसानों की जानकारी लेते हुए प्राथमिकता के आधार पर धान खरीदी करने के निर्देश दिए। उन्होंने बरदाना की उपलब्धता, हमाल व्यवस्था, तौल मशीन, नमी मापक यंत्र, कम्प्यूटर, स्टैकिंग एवं त्रिपाल की व्यवस्था आदि व्यवस्था सुदृढ़ रखने के निर्देश दिए। इस दौरान श्री बनसोड़ ने प्रशासन व पुलिस की टीम को कोचियों और बिचौलियों पर सतत निगरानी करने कहा है। उन्होंने खरीदी के तमाम व्यवस्थाओं, टोकन जारी करने की प्रक्रिया का संज्ञान लिया तथा किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो उसे ध्यान में रखकर निरंतर सुव्यवस्थित रुप से धान खरीदी करने के निर्देश दिए। श्री बनसोड़ ने धान की गुणवत्ता, नमी का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने किसानों से चर्चा कर समस्याओं से अवगत हुए, किसानों ने किसी प्रकार की समस्या नहीं होने की बात कही। उन्होंने किसानों को पुराने बारदाना के 25 रुपए दिए जाने की जानकारी दी। उन्होंने सभी खरीदी प्रभारियों को खरीदी प्रभारियों को धान उठाव की व्यवस्था भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। श्री बनसोड़ ने खरीदे गए धान की मात्रा प्रतिदिन कंप्यूटर में प्रविष्टि करने के निर्देश दिए। उन्होंने तोंगपाल, पुसपाल, तालनार, कोडरीपाल और सुकमा स्थित धान खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर श्री विनीत नन्दनवार, खाद्य अधिकारी श्री जयवर्धन ठाकुर सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
प्रदेश की खराब व जर्जर सड़कों का मरम्मत और नवीनीकरण कार्य दिसम्बर तक पूरा करें: श्री ताम्रध्वज साहू
विश्वास, विकास और सुरक्षा की नीति से नक्सल गतिविधियों में आई कमीअब तक चिटफंड के 2.38 लाख प्रकरणों का निराकरणसंभागों में सड़कों की गुणवत्ता जांच के लिए मिलेंपांच चलित प्रयोगशाला वाहनगृह लोक निर्माण, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग की काम-काज की समीक्षा रायपुर, नवंबर 2022/ गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज […]
फूड पाइजनिंग से ग्रस्त मरीज हुए स्वस्थ: रानीगढ़ में लगाया स्वास्थ्य विभाग का कैम्प
सारंगढ़ बिलाईगढ़, अप्रैल 2024/बिलाईगढ़ क्षेत्र के ग्राम रानीगढ़ छुइहा के दशगात्र कार्यक्रम में भोज किए नागरिक विषाक्त भोजन (फूड पाइजनिंग) से बीमार हो गए। कलेक्टर श्री धर्मेश कुमार साहू के निर्देश पर सीएमएचओ डॉ. अवधेश पाणिग्राही ने बिलाईगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जाकर मरीजों का हाल-चाल जाना, जिसमें से कई स्वस्थ होकर अपने घर चले गए। […]
नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षाः प्रवेश पत्र पर प्रधान पाठक से करवाना होगा हस्ताक्षर
कक्षा 6 वीं में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा 30 अप्रेल 2022 कोजिले के 44 परीक्षा केंद्रों में नौ हजार 316 परीक्षार्थी देंगे परीक्षाकोरबा 25 अप्रैल 2022/जवाहर नवोदय विद्यालय सलोरा में कक्षा 6 वीं में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा 30 अप्रेल 2022 को सुबह 11.30 बजे से दोपहर 01.30 बजे तक आयोजित की जायेगी। […]