सुकमा दिसम्बर 2021/ जिले के प्रभारी सचिव श्री नीरज बनसोड़ ने आज छिन्दगढ़ स्थित धान खरीदी केन्द्र सहित विभिन्न धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण किया, इस दौरान कलेक्टर श्री विनीत नन्दनवार भी साथ रहें। निरीक्षण के दौरान उन्होंने धान खरीदी केंद्र में धान खरीदी की मात्रा, सभी व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए टोकन कटने, छोटे-बड़े किसानों की जानकारी लेते हुए प्राथमिकता के आधार पर धान खरीदी करने के निर्देश दिए। उन्होंने बरदाना की उपलब्धता, हमाल व्यवस्था, तौल मशीन, नमी मापक यंत्र, कम्प्यूटर, स्टैकिंग एवं त्रिपाल की व्यवस्था आदि व्यवस्था सुदृढ़ रखने के निर्देश दिए। इस दौरान श्री बनसोड़ ने प्रशासन व पुलिस की टीम को कोचियों और बिचौलियों पर सतत निगरानी करने कहा है। उन्होंने खरीदी के तमाम व्यवस्थाओं, टोकन जारी करने की प्रक्रिया का संज्ञान लिया तथा किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो उसे ध्यान में रखकर निरंतर सुव्यवस्थित रुप से धान खरीदी करने के निर्देश दिए। श्री बनसोड़ ने धान की गुणवत्ता, नमी का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने किसानों से चर्चा कर समस्याओं से अवगत हुए, किसानों ने किसी प्रकार की समस्या नहीं होने की बात कही। उन्होंने किसानों को पुराने बारदाना के 25 रुपए दिए जाने की जानकारी दी। उन्होंने सभी खरीदी प्रभारियों को खरीदी प्रभारियों को धान उठाव की व्यवस्था भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। श्री बनसोड़ ने खरीदे गए धान की मात्रा प्रतिदिन कंप्यूटर में प्रविष्टि करने के निर्देश दिए। उन्होंने तोंगपाल, पुसपाल, तालनार, कोडरीपाल और सुकमा स्थित धान खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर श्री विनीत नन्दनवार, खाद्य अधिकारी श्री जयवर्धन ठाकुर सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
करनपुर स्थित कोबरा कैंप में मनाया गया 84वां सीआरपीएफ समारोह
केन्द्रीय गृह मंत्री ने ली परेड की सलामी, उत्कृष्ट योगदान देने वाले जवानों को किया सम्मानितआकाशवाणी में प्रति सप्ताह प्रसारित होने वाले हल्बी बोली में समाचार का किया शुभारंभ सुकमा में शहीद कनई मांझी की पत्नी को किया सम्मानित जगदलपुर, 24 मार्च 2023/ जगदलपुर के निकट करनपुर स्थित केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के 201 कोबरा […]
एस्कॉड योजनांतर्गत पशु चिकित्सा शिविर
सुकमा 10 मार्च 2022/ पशुधन विकास विभाग जिला सुकमा द्वारा एस्कॉड योजना के तहत कोण्टा विकासखण्ड के ग्राम मिसमा में पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्राम केरलापाल, पीनाभेज्जी, उपनपल्ली, मुंडफल्ली, दरभागुड़ा, इत्तलपाड़ एवं गोंदफल्ली से आये ग्रामीणों, पशुपालकों, कृषकों एवं स्व-सहायता समूह की महिलाओं को विभागीय योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें […]
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय परिजनों को सौंपेंगे अनुकम्पा नियुक्ति आदेश
नगरीय प्रशासन विभाग ने नगरीय निकायों में अनुकंपा नियुक्ति के लिए स्वीकृत किए हैं 353 नए पद मुख्यमंत्री श्री साय के मुख्य आतिथ्य और उप मुख्यमंत्री श्री साव की अध्यक्षता में 270 करोड़ की 6 जलप्रदाय योजनाओं का होगा शिलान्यास 155.38 करोड़ के 813 कार्यों का भी होगा शिलान्यास, 15.25 करोड़ के 70 कार्यो का […]