अम्बिकापुर / दिसम्बर 2021 / वन, वाणिज्य एवं उद्योग विभाग के प्रमुख सचिव तथा जिले के प्रभारी सचिव श्री मनोज कुमार पिंगुआ 2 दिसम्बर को सरगुजा एवं बलरामपुर जिले के प्रवास पर रहेंगे। जारी दौरा कार्यक्रम अनुसार श्री पिंगुआ 1 दिसम्बर को रेलवे स्टेशन रायपुर से दुर्ग-अम्बिकापुर एक्सप्रेस द्वारा प्रस्थान कर 2 दिसम्बर को प्रातः 7 बजे रेलवे स्टेशन अम्बिकापुर पहुंचेंगे। तत्पश्चात प्रातः 9 बजे बलरामपुर जिले के तथा दोपहर 12 बजे सरगुजा जिले के धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण करेंगे। श्री पिंगुआ अपरान्ह 3 बजे सड़क मार्ग से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
संबंधित खबरें
धान बेचने में किसानों को न हो कोई दिक्कत : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल
धान बेचने में किसानों को न हो कोई दिक्कत : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल मुख्यमंत्री ने धान खरीदी को लेकर कलेक्टरों को दिए निर्देश “प्रदेश में धान खरीदी के लिए पूरी तैयारी रखें” राज्य में एक नवंबर से होगी धान खरीदी रायपुर, 8 अक्टूबर 2022/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 के […]
3 अक्टूबर से 9 अक्टूबर तक आकाक्षी विकासखंड बोड़ला में स्वास्थ्य, शिक्षा,पोषण सहित अनेक विषयों पर विभागों द्वारा कराया जा रहा है विभिन्न कार्यक्रम
आकाक्षी विकासखंड बोडला में वनांचल क्षेत्र से लेकर मैदानी क्षेत्र तक हो रहा आयोजन कवर्धा, 05 अक्टूबर 2023। कबीरधाम जिले के आकाक्षी विकासखंड बोड़ला में 3 अक्टूबर से 9 अक्टूबर तक संकल्प सप्ताह का आयोजन हो रहा है। जिसमें स्वास्थ्य विभाग, महिला बाल विकास विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग, कृषि विभाग सहित अन्य विभाग मिलकर विभिन्न […]
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने श्रीराम मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान के तहत झाड़़ू लगाकर की साफ-सफाई
आयोध्या में श्री राम लला के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर 22 जनवरी को घर-घर जलाएं दीप – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय रायपुर, 14 जनवरी 2024/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने रविवार को राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड स्थित श्री राम मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान के तहत झाड़ू लगाकर साफ-सफाई की। मुख्यमंत्री ने मंदिर पहुंचकर […]