राजनांदगांव , नवम्बर 2021। कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देश पर अवैध धान परिवहन पर जिले में कड़ी कार्रवाई की जा रही है। इसी तारतम्य में आज डोंगरगढ़ विकासखंड के बोरतलाव अंतर्गत सीमावर्ती चेकपोस्ट में आज सुबह महाराष्ट्र तुमसर से उरला रायपुर की ओर जाते हुए एक ट्रक जिसमें करीबन 410 बोरी अवैध धान पाया गया। जिसमें दस्तावेज का परीक्षण कर अवैध धान परिवहन से संबधित जानकारी राजस्व अधिकारियों और कृषि उपज मंडी विभाग को सूचित किया गया है और अवैध धान जब्त किया गया। गौरतलब है कि कलेक्टर श्री सिन्हा ने अंतर्राज्यीय अवैध धान परिवहन को रोकने के लिए महाराष्ट्र एवं मध्यप्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों में चेक पोस्ट में निगरानी के लिए टीम तैनात की है। महाराष्ट्र से छत्तीसगढ़ आ रहे ट्रक में 410 कट्टा धान अवैध परिवहन करते हुए पकड़ा गया। प्रकरण बोरतलाव थाना प्रभारी के सुपुर्दगी में रखा गया है। जब्त धान का मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई में तहसीलदार श्री नेताम, सहायक खाद्य अधिकारी श्री अशीष रामटेके, बोरतलाव थाना प्रभारी, मंडी सचिव श्री ईश्वरी प्रसाद चंद्राकर, चेक पोस्ट प्रभारी श्री राजेन्द्र कुमार वर्मा, श्री दौलत लाउत्रे तथा श्री पूर्णानंद भोई शामिल थे।
संबंधित खबरें
संयुक्त कलेक्टरों व डिप्टी कलेक्टर के मध्य कार्य विभाजन आदेश जारी
मुंगेली, जून 2023// कलेक्टर श्री राहुल देव ने जिला कार्यालय में पदस्थ प्रशासनिक अधिकारियों के मध्य पूर्व में जारी कार्यबंटन आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए नवीन आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार संयुक्त कलेक्टर श्रीमती नम्रता आनंद डोंगरे को सांख्य लिपिक, विभागीय जांच, ज्युडिशियल क्लर्क, जेल, वरिष्ठ लिपिक शाखा, सोलेशियम फंड, जिला […]
कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने फाईलेरिया रोधी दवा सेवन हेतु जन जागरूकता रथ को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना
10 से 28 फरवरी तक चलेगा फाईलेरिया उन्मूलन के लिए दवा सेवन कार्यक्रमरायगढ़, फरवरी 2024/ कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने आज राष्ट्रीय फाईलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत फाईलेरिया रोधी दवा सेवन हेतु जन जागरूकता रथ को हरी झण्डी दिखाकर कलेक्टोरेट से रवाना किया। कलेक्टर श्री गोयल ने कहा कि फाईलेरिया मच्छर के काटने से होता […]
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह से उनके निवास पर सौजन्य मुलाकात की
रायपुर 8 फरवरी/छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह से उनके निवास पर सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान सांसद श्री जे पी नड्डा उपस्थित थे।