छत्तीसगढ़

कलेक्टर ने किया धान खरीदी केन्द्रों का निरीक्षणधान खरीदी के दौरान कृषकों का न हो कोई परेशानी-कलेक्टर

सुकमा / नवम्बर 2021/ छत्तीसगढ़ शासन द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 के लिए आगामी 01 दिसम्बर से समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी की शुरूआत की जाएगी। जिसके लिए जिले में सारी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। कलेक्टर श्री विनीत नंदनवार ने आज छिंदगढ़ विकासखण्ड अन्तर्गत धान खरीदी केन्द्र छिन्दगढ़, कोडरीपाल, पुसपाल, तोंगपाल, कुकानार, कुन्दनपाल, बिरसठपाल का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर श्री नंदनवार ने नवीन धान उपार्जन केन्द्र कुन्दनपाल और बिरसठपाल में विभिन्न आधारभूत व्यवस्थाओं का अवलोकन कर धान खरीदी की समुचित व्यवस्था शीघ्र पूर्ण करने के लिए संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने निरीक्षण के दौरान धान खरीदी स्थल की पर्याप्त उपलब्धता, चबूतरों के स्थिति, एकत्रित बारदानों के साथ ही उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी के लिए तराजू की व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने नोडल अधिकारियों को उपार्जन केन्द्र में पहुंचने वाले कृषकों को व्यवस्थित रूप से टोकन वितरण एवं क्रमानुसार धान की खरीदी के लिए निर्देशित किया है, ताकि कृषकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो और सुव्यवस्थित तरीके से धान खरीदी की जा सके।
इस वर्ष जिले के पुराने 16 सहित 2 नवीन धान उपार्जन केन्द्रों कुल 18 के माध्यम से धान खरीदी की जाएगी। जिले में पंजीकृत कृषकों की संख्या में वृद्धि को देखते हुए ग्राम कुन्दनपाल एवं बिरसठपाल में नवीन धान खरीदी केंद्र स्थापित किए गए हैं। सोमवार को कलेक्टर श्री विनीत नंदनवार ने धान खरीदी केंद्र का अवलोकन कर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने धान खरीदी हेतु बारदानों की व्यवस्था के साथ ही कोविड संक्रमण की तिसरी लहर को ध्यान में रखते हुए खरीदी के समय संक्रमण के रोकथाम हेतु समुचित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ ही शासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों के पालन किए जाने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *