अम्बिकापुर , नवम्बर 2021/छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के निर्देशानुसार खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में समर्थन मूल्य पर धान का उपार्जन 1 दिसम्बर 2021 से 31 जनवरी 2022 तक किया जाएगा। जिले के किसानों से धान खरीदी से संबंधित शिकायत के निवारण के लिए जिला शिकायत निवारण प्रकोष्ठ का गठन किया गया है। अपर कलेक्टर श्री ए.एल. धु्रव ने बताया है कि इस समिति के लिए डिप्टी कलेक्टर श्री सी.एस. पैंकरा को नोडल अधिकारी बनाया गया है। सहायक खाद्य अधिकारी श्री जे.आर. भगत एवं सहायक ग्रेड-3 श्री मेघराज राजवाडे़ को दायित्व सौंपा गया है। वे खरीफ विपणन वर्ष के धान उपार्जन नीति के अनुसार धान उपार्जन के संबंध में प्राप्त शिकायतों तथा तकनीकी त्रुटि में सुधार कर एवं प्राप्त आवेदनों का निराकरण करेंगे।
संबंधित खबरें
खंड स्तरीय विकास प्रदर्शनी में ग्रामीणों की बढ़ी दिलचस्पी
अम्बिकापुर /दिसंबर, 2021/ सरकार के तीन वर्ष के कार्यकाल पूरा होने पर जिला जनसंपर्क कार्यालय द्वारा सभी जनपद पंचायत मुख्यालयांं में विकास खंड स्तरीय विकास छायाचित्र प्रदर्शनी लगाई जा रही है। इसी कड़ी में बुधवार को जनपद पंचायत लखनपुर के बाजार स्थल में विकास खंड स्तरीय विकास छायाचित्र प्रदर्शनी लगाई गई। छायाचित्र प्रदर्शनी देखने […]
विद्यार्थियों को बड़ा सपना देखने प्रेरित करें शिक्षक : राज्यपाल श्री रमेन डेका
प्रतिभाओं के विकास में शिक्षकों की भूमिका महत्वपूर्ण देश उत्तम शिक्षा के मामले में हमेशा से समृद्ध – श्री विष्णुदेव साय राजभवन में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह सम्पन्न रायपुर, 05 सितंबर 2024/राज्यपाल श्री रमेन डेका और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज शिक्षक दिवस के अवसर पर राजभवन गरिमामयी समारोह में वर्ष 2023-24 […]
छेरछेरा पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने गली-गली घूमकर मांगा दान
मुख्यमंत्री को देख मठपारा के बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों ने घर से निकलकर बढ़-चढ़ कर दिया दान छेरछेरा पुन्नी मेला में दूधाधारी मठ जाकर मुख्यमंत्री ने किए भगवान के दर्शन रायपुर, 06 जनवरी 2023/ रायपुर के मठपारा की सड़कों पर शुक्रवार को अलग नजारा देखने को मिला, जब मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल हाथ में झोला लिए […]