जांजगीर-चांपा, नवम्बर, 2021/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को 26 नवम्बर को संविधान दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। श्री बघेल ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि लंबे संघर्ष से मिली आजादी के बाद भारत को एक मजबूत राष्ट्र के रूप में स्थापित करना एक महती जिम्मेदारी थी। भारत की विविधता को एक सूत्र में पिरोकर रखने के लिए एक मजबूत आधार की जरूरत थी, जिसे बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के नेतृत्व में संविधान निर्माताओं ने पूरा किया। हमें गर्व है कि भारतीय संविधान के निर्माण में छत्तीसगढ़ की अनके विभूतियों ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। भारत की आजादी के बाद नागरिकों और देश को आगे ले जाने के लिए एक सशक्त दस्तावेज के रूप में 26 नवम्बर 1949 को संविधान सभा ने भारतीय संविधान को अंगीकृत किया था। सभी वर्गों की भावनाओं और जन अपेक्षाओं को संविधान में समाहित किया गया, जिससे सशक्त राष्ट्र निर्माण का सपना बखूबी पूरा हो सका है।
संबंधित खबरें
राष्ट्रीय कृमिमुक्ति दिवस का आयोजन 10 फरवरी को
कलेक्टर श्री ऋतुराज रघुवंशी ने जिले के हितग्राही बच्चों को कृमिनाशक दवा खिलाने के लिए लोगों से की अपील धमतरी 08 फरवरी 2023/ राष्ट्रीय कृमिमुक्ति दिवस का आयोजन 10 फरवरी को किया जाएगा। इस दौरान एक से 19 साल तक के बच्चों को एलबेंडाजॉल की गोली खिलाई जाएगी। कलेक्टर श्री ऋतुराज रघुवंशी ने जिले में […]
महाधिवक्ता कार्यालय में सहायक ग्रंथपाल तथा शीघ्रलेखक (अंग्रेजी) के पद पर भर्ती के लिए लिखित और कौशल परीक्षा 27 फरवरी को,
जांजगीर-चांपा, फरवरी, 2022/महाधिवक्ता छत्तीसगढ़, कार्यालय बिलासपुर में सहायक ग्रंथपाल तथा शीघ्रलेखक (अंग्रेजी) के पद पर भर्ती हेतु पूर्व में विज्ञापित पद हेतु 27 फरवरी 2022 को शासकीय जमुना प्रसाद वर्मा कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय, राजीव गांधी चौक, बिलासपुर में लिखित तथा कौशल परीक्षा दो पाली में आयोजित की गई है। पात्र अभ्यर्थी आवश्यक जानकारी तथा […]
शासकीय योजना बनी संजीवनी : सस्ती दरों पर मिल रही उच्च गुणवत्ता की जेनेरिक दवाइयां
श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर्स के संचालन से जनसामान्य को राहत रायपुर, 19 फरवरी 2022/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार ने जनसामान्य को सस्ती दरों में जेनेरिक दवाइयां उपलब्ध कराने के लिए पहल की गई है। 20 अक्टूबर 2021 से शुरू हुई योजना के बाद राजनांदगांव जिले में वर्तमान में कुल […]