रायगढ़, 6 अप्रैल 2026/sns/- सेना में भर्ती के इच्छुक युवाओं के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 10 अप्रैल तक निर्धारित हैै। भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in के माध्यम से अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत अग्निवीर श्रेणी के विभिन्न पदों-अग्निवीर (जनरल ड्यूटी), तकनीकी, लिपिक/स्टोरकीपर, ट्रेडमैन (दसवीं एवं आठवीं) तथा अग्निवीर महिला (सेना पुलिस) के लिए पंजीकरण किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त स्थायी कैडर के अंतर्गत नर्सिंग सहायक, सिपाही फार्मा, हवलदार (शिक्षा) एवं धर्म शिक्षक के पदों के लिए भी आवेदन आमंत्रित हैं। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी निर्धारित योग्यता के अनुसार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए अभ्यर्थी दूरभाष क्रमांक 0771-2965212 एवं 0771-2965214 पर संपर्क कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
पढ़ाई केवल परीक्षा के लिए नहीं जीवन के लिए हो :- श्री बृजमोहन अग्रवाल
जे.आर दानी स्कूल में जिला स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2025 का आयोजन पढ़ाई केवल परीक्षा के लिए नहीं जीवन के लिए हो :- श्री बृजमोहन अग्रवाल रायपुर, 20 जून 2025/ रायपुर के स्वामी आत्मानंद शासकीय जगन्नाथ राव दानी कन्या उ.मा विद्यालय में जिला स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2025 का आयोजन किया गया | इस दौरान मुख्य अतिथि […]
राजभवन में मनाई गई विश्वकर्मा जयंती
रायपुर, 19 सितंबर 2025/sns/- राजभवन में आज विश्वकर्मा जयंती धूमधाम से मनाई गई। राज्यपाल श्री रमेन डेका एवं राज्य की प्रथम महिला श्रीमती रानी डेका काकोटी ने भगवान विश्वकर्मा का विधि विधान से पूजा अर्चना कर देश-प्रदेश के खुशहाली के लिए कामना की। उन्होंने सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर राज्यपाल के […]
विभागों में नवाचार को बढ़ावा दिया जाए उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा
दुर्ग, 14 अगस्त 2025/sns/- उपमुख्यमंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा है कि विभागों में नवाचार को बढ़ावा दिया जाए। अधिकारी कारगर एवं प्रभावी नवाचार करें, नवाचार के माध्यम से विभागीय कार्य प्रदर्शित हो, विभाग को अपने कार्य बताने की आवश्यकता न पड़े। उन्होंने कहा कि अधिकारी क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के पत्रों […]


