छत्तीसगढ़

महतारी वंदन योजना से श्रीमती लेन बाई बनी संबल महतारी वंदन योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना से बदली श्रीमती लेन बाई बरेठ की जिंदगी   

जांजगीर-चांपा, 6 अप्रैल 2026/sns/-जनपद पंचायत नवागढ़ अंतर्गत ग्राम धाराशिव की निवासी श्रीमती लेन बाई बरेठ आज शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के सहारे आत्मनिर्भर और सम्मानजनक जीवन जी रही हैं। कभी बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष करने वाली लेन बाई का जीवन अब पूरी तरह बदल चुका है। प्रदेश में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में महिलाओं के सशक्तिकरण और जरूरतमंद परिवारों के जीवन स्तर को सुधारने के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। महतारी वंदन योजना के तहत पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है, वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के माध्यम से जरूरतमंदों को पक्का आवास उपलब्ध कराया जा रहा है। इन योजनाओं का सीधा लाभ लेन बाई जैसे हितग्राहियों को मिल रहा है।
श्रीमती लेन बाई बताती हैं कि महतारी वंदन योजना उनके लिए एक मजबूत संबल बनकर सामने आई है। उन्हें हर महीने 1000 रुपये की सहायता मिल रही है। इस राशि से वे घर की दैनिक जरूरतों, राशन-पानी और अन्य आवश्यक खर्चों को पूरा कर रही हैं, जिससे परिवार को आर्थिक राहत मिल रही है। उन्होंने बताया कि उनके परिवार में कुल पाँच सदस्य हैं। पहले उनका घर कच्चा और छप्पर का था, जो बारिश और अन्य मौसम में रहने के लिए सुरक्षित नहीं था। बरसात के दिनों में घर में पानी टपकता था और खाना बनाने में भी काफी परेशानी होती थी। लेकिन प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत पक्का मकान मिलने के बाद अब उनका परिवार सुरक्षित और आरामदायक जीवन जी रहा है। उन्होंने कहा कि शासन की इन योजनाओं ने उनके जीवन को नई दिशा दी है। अब वे आत्मविश्वास के साथ अपने परिवार का बेहतर तरीके से पालन-पोषण कर पा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *