छत्तीसगढ़

तीन दिवसीय कुंवरगढ़ महोत्सव शुरू, पहले दिन आरू साहू,

रायपुर 02 अप्रैल 2026/sns/- धरसींवा क्षेत्र के ऐतिहासिक स्थल कुंवरगढ़ में तीन दिवसीय कुंवरगढ़ महोत्सव (31 मार्च से 2 अप्रैल) का शानदार शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के पहले दिन सांस्कृतिक संध्या में कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया।

31 मार्च को पहले दिन स्वर कोकिला कविता वासनिक, सुनील सोनी और आरु साहू की प्रस्तुतियों ने बांधा समां। कविता वासनिक द्वारा पता ले जा रे गाड़ी वाला, सुनिल सोनी द्वारा मीठ मीठ लागे मया के बानी व जप हर हर हर हर भोला एवं आरू साहू द्वारा बेलपत्तियां फूल पान जैसे गानों पर शानदार प्रस्तुति दी गई। साथ ही हास्य कलाकार हेमलाल कौशल ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों में ठहाका की बौछार कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *