दुर्ग, 25 मार्च 2026/sns/- रामनवमी, अक्षय तृतीया के अवसर पर शहरी व ग्रामीण स्तर पर अधिकतर भ्रांतियों के चलते बाल विवाह संपन्न कराया जाता है। कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार जिले में बाल विवाह को पूर्णरूप से प्रतिबंधित करने हेतु जिला प्रशासन द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग, पुलिस विभाग, पंचायत स्तरीय बाल संरक्षण समिति, चाईल्ड लाईन की संयुक्त टीम गठित की गयी है। महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के तहत 21 वर्ष से कम आयु के लड़के और 18 वर्ष से कम आयु की लड़की के विवाह को प्रतिबंधित करता है। 21 वर्ष से कम आयु का पुरूष यदि 18 वर्ष से कम आयु की किसी बालिका से विवाह करता है तो उसे 02 वर्ष तक के कठोर कारावास अथवा जुर्माना जो कि 01 लाख रूपए तक हो सकता है अथवा दोनों से दण्डित किया जा सकता है। कोई व्यक्ति जो बाल विवाह करवाता है, करता है अथवा उसकी सहायता करता है, उन्हें दण्डित किया जा सकता है तथा कोई व्यक्ति जो बाल विवाह को बढ़ावा अथवा जानबूझकर उसकी अनुमति देता है, बाल विवाह में सम्मिलित होता है तो उसे भी दण्डित किया जा सकता है। बाल विवाह करना सामाजिक बुराई एवं कानूनन अपराध है एवं बाल विवाह के दुष्परिणामों से आम जनता को जागरूक किये जाने तथा किसी भी व्यक्ति को बाल विवाह की जानकारी होने पर महिला एवं बाल विकास विभाग (फोन नं.- 0788-2213363, 2323704) चाईल्ड हेल्प लाईन (1098), परियोजना कार्यालय, पुलिस विभाग (112, 100) महिला हेल्पलाईन (181) में संपर्क कर सकते है।
संबंधित खबरें
व्यापमं द्वारा अपेक्स बैंक के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु 07 सितम्बर को भर्ती परीक्षा आयोजित
जगदलपुर, 28 अगस्त 2025/sns/- छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित अपेक्स बैंक के अंतर्गत ग्रुप-1 कनिष्ठ प्रबंधक, कन्सट्रक्शन एवं मेन्टेनेन्स, उप प्रबंधक (उपयंत्री), ग्रुप-2 कनिष्ठ प्रबंधन संवर्ग (कृषि विशेषज्ञ), ग्रुप-3 कनिष्ठ प्रबंधक-(2) आईटी एवं प्रोग्रामर, कनिष्ठ प्रबंधक संवर्ग (आईटी विशेषज्ञ), उप प्रबंधक प्रोग्रामर, तथा सहायक प्रबंधक (सहायक प्रोग्रामर) सीबीजेएम 23 […]
सुरक्षा के प्रति जागरूकता हेतु सीएनजी मॉक ड्रिल संपन्न
राजनांदगांव, 14 नवम्बर 2025/sns/- मैसर्स अडानी टोटल गैस लिमिटेड द्वारा बीपीसीएल गिल गुड्स कैरियर्स सोमनी में सीएनजी मॉक ड्रिक का आयोजन किया गया। मॉक ड्रिक का उद्देश्य गैस आपूर्ति के दौरान आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारी एवं कर्मचारियों को सतर्कता के प्रति जागरूक करना था। मॉक ड्रिल में जिला प्रशासन की टीम, जिला फायर […]
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान
राजनांदगांव, 04 दिसम्बर 2025/sns/- प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान अंतर्गत राजनांदगांव जिले में गर्भवती महिलाओं को गुणवत्तापूर्ण प्रसव पूर्व देखभाल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रत्येक माह की 9 एवं 24 तारीख को विशेष स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के मार्गदर्शन में मातृत्व स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत […]

