छत्तीसगढ़

कवर्धा के पीजी कॉलेज मैदान में 27 मार्च से 2 अप्रैल तक स्वदेशी मेला का होगा आयोजन

कवर्धा, 25 मार्च 2026/sns/-कवर्धा के स्थानीय पीजी कॉलेज मैदान में 27 मार्च से 2 अप्रैल तक भव्य स्वदेशी मेला का आयोजन किया जाएगा। इस मेले में स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने के साथ-साथ देशभर के प्रतिभागियों की सहभागिता देखने को मिलेगी। मेले के आकर्षण में स्वदेशी वस्तुओं की प्रदर्शनी, रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, विभिन्न प्रतियोगिताएं तथा “वॉइस ऑफ कवर्धा” जैसे विशेष आयोजन शामिल रहेंगे। इसके साथ ही शासन के विभिन्न विभागों द्वारा भी स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां आमजन को योजनाओं और सेवाओं की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।
आयोजकों ने बताया कि यह मेला केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि स्वदेशी और देशभक्ति की भावना को जागृत करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। “सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास” तथा “वोकल फॉर लोकल” की भावना पर आधारित यह आयोजन समाज को एकजुट करने की दिशा में भी अहम भूमिका निभाएगा। इस बार मेले में स्टार्टअप शुरू करने वाले युवाओं को विशेष अवसर प्रदान किया गया है, जिससे वे अपने नवाचार और उत्पादों को प्रदर्शित कर सकें। पहले की तुलना में इस बार अधिक संख्या में स्टॉल लगाए जा रहे हैं, जिससे मेले का दायरा और भी व्यापक हो गया है। देश के लगभग प्रत्येक राज्य से प्रतिभागियों के शामिल होने से यह मेला विविधता और संस्कृति का संगम बनेगा, जहां लोगों को एक ही स्थान पर विभिन्न राज्यों के उत्पाद, कला और परंपराओं से रूबरू होने का अवसर मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *