अम्बिकापुर, 25 मार्च 2026/sns/- मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना अंतर्गत प्रदेश के अधिसूचित क्षेत्रों, आदिवासी उपयोजना क्षेत्र तथा नक्सल पीड़ित/प्रभावित क्षेत्रों में स्थित शालाओं में अध्ययनरत प्रतिभावान विद्यार्थियों को कक्षा 9वीं से 12वीं तक उत्कृष्ट स्कूली शिक्षा के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर की मेडिकल, इंजीनियरिंग, सीए, सीएस, सीएमए, क्लैट तथा एनडीए की प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल होने हेतु सघन तैयारी करायी जाती है। इस उद्देश्य की पूर्ति हेतु राज्य में प्रयास आवासीय विद्यालय स्थापित किए गए है। उक्त जानकारी देते हुए सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग ने बताया कि सत्र 2026-27 में प्रयास आवासीय विद्यालयों के कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु ऑनलाईन आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। जारी सारणी के अनुसार ऑनलाईन आवेदन 17 अप्रैल 2026 (रात्रि 12ः00 बजे तक) तक भरे जा सकते हैं। त्रुटि में सुधार 18 अप्रैल से 21 अप्रैल 2026 (रात्रि 12ः00 बजे तक) तक किया जाएगा। जिला स्तर पर दस्तावेजों का परीक्षण 22 अप्रैल 2026 से 28 अप्रैल 2026 तक किया जाएगा। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने तिथि 01 अप्रेल से 09 अप्रैल तक, प्रवेश हेतु प्राक्चयन परीक्षा 10 मई 2026 निर्धारित किया गया है। आवेदन पत्र एवं अन्य जानकारी विभागीय वेबसाईट https://eklavya.cg.nic.in/PRSMS/Student-Admission-Detail एवं कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास अम्बिकापुर/प्रशासकीय अधिकारी प्रयास आवासीय विद्यालय अम्बिकापुर एवं विकास खण्ड अंतर्गत संबंधित समस्त मण्डल संयोजकों से प्राप्त कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
सीमांकन के बाद भी कब्जाधारी जमीन खाली नहीं कर रहा वृद्ध ने जनदर्शन में लगाई गुहार न्यू सुंदर नगर बोरसी निवासियों ने सड़क व नाली निर्माण के लिये दिये आवेदन जनदर्शन में 107 आवेदन प्राप्त हुए
दुर्ग, 20 सितम्बर 2025/sns/- जिला कार्यालय के सभाकक्ष में कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने जनदर्शन कार्यक्रम में पहुंचे जनसामान्य लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने जनदर्शन में पहुंचे सभी लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और समुचित समाधान एवं निराकरण करने संबंधित विभागों को शीघ्र कार्यवाही कर आवश्यक पहल करने को कहा। […]
व्यक्तिगत स्वार्थ से ऊपर उठकर किया गया हर कार्य है सेवा और राष्ट्र निर्माण का कार्य – मुख्यमंत्री श्री साय
व्यक्तिगत स्वार्थ से ऊपर उठकर किया गया हर कार्य है सेवा और राष्ट्र निर्माण का कार्य – मुख्यमंत्री श्री साय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय राष्ट्रीय सेवा योजना के स्थापना दिवस एवं सम्मान समारोह में हुए शामिल मुख्यमंत्री ने उत्कृष्ट कार्य कर रहे राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों को किया सम्मानित रायपुर, 24 सितंबर 2025/ व्यक्तिगत […]
कृषि विज्ञान केन्द्र सुरगी द्वारा किसानों को दी गई समसामयिक सलाह
राजनांदगांव, 26 अगस्त 2025/sns/- कृषि विज्ञान केन्द्र सुरगी द्वारा खड़ी फसल की सुरक्षा करने के लिए किसानों को विशेष सलाह दी गई है। विशेष सलाह में कहा गया है कि मौसम पुर्वानुमान के अनुसार आने वाले दिनों में मध्यम वर्षा होने की संभावना है। जिसे देखते हुए कवकनाशी एवं उवर्रकों का छिड़काव मौसम साफ रहने […]

