रायगढ़, 26 मार्च 2026/sns/- कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने आज जिला कलेक्टोरेट में जिला खनिज संस्थान न्यास अंतर्गत संचालित निर्माण एवं विकास कार्यों की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने एजेंसियों एवं संबंधित विभागों से वर्षवार जानकारी लेते हुए कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण करने तथा गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने वित्तीय वर्ष 2017-18 से 2025-26 तक स्वीकृत, पूर्ण, अपूर्ण एवं प्रगतिरत कार्यों की अद्यतन स्थिति की विस्तार पूर्वक जानकारी ली। उन्होंने निर्देशित किया कि पूर्ण हो चुके कार्यों के पूर्णता प्रमाण पत्र तीन दिवस के भीतर अनिवार्य रूप से प्रस्तुत किए जाएं, ताकि अभिलेखों का संधारण व्यवस्थित रूप से किया जा सके। कलेक्टर ने पोर्टल में लंबित प्रकरणों को शीघ्र निराकृत करने के लिए आवश्यक दस्तावेज एवं प्रमाण-पत्र समय पर अपलोड करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी निर्माण एजेंसियां एवं संबंधित विभाग इस कार्य को प्राथमिकता में रखते हुए लंबित औपचारिकताओं को शीघ्र पूर्ण करें।बैठक के दौरान कलेक्टर ने एजेंसीवार एवं विभागवार कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं समयबद्धता पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि सभी कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप समय पर पूर्ण होना सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर डीएफओ रायगढ़ श्री अरविंद पीएम, जिला पंचायत सीईओ श्री अभिजीत बबन पठारे, नगर निगम आयुक्त श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय, अपर कलेक्टर श्री अपूर्व प्रियेश टोप्पो सहित विभिन्न निर्माण एजेंसियों एवं विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने अटल परिसर राजनांदगांव में भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती सुशासन दिवस कार्यक्रम में हुए शामिल
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने अटल परिसर राजनांदगांव में भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती सुशासन दिवस कार्यक्रम में हुए शामिल – भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी के देश के विकास के लिए उनके अवदानों का स्मरण क्रमांक 186 —————–
2709 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं को किया गया निःशुल्क ड्रेस वितरण
रायगढ़, 15 दिसम्बर 2025/sns/-शासन के निर्देशानुसार आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं को प्रतिवर्ष निःशुल्क यूनिफॉर्म प्रदान की जाती है। इसी कड़ी में कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के निर्देश पर जिले के कुल 2709 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं को महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा खादी ग्रामोद्योग के माध्यम से 02-02 नग ड्रेस वितरित की गई है। […]
कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा सीएचसी पुसौर में हुआ निरीक्षण
रायगढ़, 5 जनवरी 2026/sns/- कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के निर्देश एवं सीएमएचओ डॉ. अनिल कुमार जगत के मार्गदर्शन में जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ. अविनाश चन्द्रा एवं डीएनटी टीम द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुसौर में कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा एवं निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान सीएचसी पुसौर में कुष्ठ रोग से संबंधित रिकॉर्ड एवं रिपोर्ट […]


