छत्तीसगढ़

एससीव्हीटी, हायर सेकेण्डरी एवं आईटीआई की संयुक्त परीक्षा 1 से 10 अप्रैल तकपरीक्षा फार्म जमा करने की अंतिम तिथि 25 मार्च

रायगढ़, 20 मार्च 2026/sns/- संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण छ.ग. रायपुर द्वारा आयोजित की जाने वाली राज्य व्यवसायिक परीक्षा (एससीव्हीटी) एवं हायर सेकेण्डरी व आईटीआई की संयुक्त पूरक परीक्षा अप्रैल 2026 की परीक्षा समय सारणी जारी कर दी गई है। एससीव्हीटी एवं हायर सेकेण्डरी व आईटीआई की संयुक्त पूरक पात्र प्रशिक्षणार्थी जिनके प्रयास शेष है, उक्त परीक्षा में सम्मिलित होगें। एस.सी.व्ही.टी. एवं हायर सेकेण्डरी एवं आईटीआई की संयुक्त परीक्षा अप्रैल 2026 की परीक्षा 1 से 10 अप्रैल 2026 तक संपन्न होना नियत है। परीक्षार्थी परीक्षा फार्म 25 मार्च 2026 तक निर्धारित समय में भरकर संस्था में जमा करें। विस्तृत जानकरी संस्था से प्राप्त की जा सकती है तथा संस्था के सूचना पटल में चस्पा किया गया है जिसका अवलोकन कर सकते हैं। इस संबंध में अन्य विस्तृत जानकारी के लिए औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था रायगढ़ में संपर्क कर सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *