छत्तीसगढ़

कौशल विकास द्वारा युवाओ के लिए निःशुल्क इलेक्ट्रिशियन और कंप्यूटर डीटीपी कोर्स

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 20 मार्च 2026/sns/- जिला कौशल विकास प्राधिकरण सारंगढ़ बिलाईगढ़ के द्वारा 18 वर्ष या अधिक उम्र के युवा को निशुल्क ट्रेनिंग दिया जायेगा। इलेक्ट्रिकल डोमेस्टिक सॉल्यूशंस (सहायक इलेक्ट्रिशियन) कोर्स के लिए दसवीं उत्तीर्ण युवा शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था सारंगढ़ में मेलाराम भारद्वाज (8225022170) और डीटीपी कंप्यूटर कोर्स के लिए 12 उत्तीर्ण युवा केपी युवा कौशल प्रशिक्षण केंद्र बंधापाली में संतोष पटेल (930234392) से सम्पर्क कर शैक्षणिक योग्यता की अंकसूची, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट फोटो कार्यालय में जमा कर प्रशिक्षण में शामिल हो सकते हैं। यह जानकारी जिला कौशल विकास के नोडल अधिकारी पुरुषोत्तम स्वर्णकार ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *