छत्तीसगढ़

सुकमा में राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत भर्ती, 6 अप्रैल तक आवेदन का अवसर

सुकमा, 20 मार्च 2026/sns/- जिला पंचायत सुकमा में ‘राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान’ के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए संकाय सदस्यों की भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिला पंचायत संसाधन केंद्र को सशक्त बनाने के उद्देश्य से यह पहल की गई है, जिससे पंचायत स्तर पर विकास कार्यों को और गति मिल सके।
भर्ती के तहत संकाय सदस्य (फैकल्टी मेंबर) के 2 संविदा पद भरे जाएंगे। इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी 06 अप्रैल 2026 शाम 5 बजे तक आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। आवेदन केवल पंजीकृत डाक या स्पीड पोस्ट के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। इस भर्ती के माध्यम से पंचायत व्यवस्था को मजबूत करने और स्थानीय स्तर पर प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।
अभ्यर्थी शैक्षणिक योग्यता, अनुभव, आयु सीमा एवं आवेदन प्रारूप से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिएhttp://sukma.gov.in या जिला पंचायत सुकमा के सूचना पटल का अवलोकन कर सकते हैं। यह अवसर उन युवाओं के लिए विशेष है जो ग्रामीण विकास और पंचायत सशक्तिकरण में अपनी भूमिका निभाना चाहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *