सुकमा, 19 मार्च 2026/sns/- छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के अंतर्गत जिला पंचायत सुकमा में संविदा पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 06 अप्रैल 2026 शाम 5 बजे तक पंजीकृत डाक या स्पीड पोस्ट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
जिला पंचायत से प्राप्त जानकारी के अनुसार भर्ती प्रक्रिया के तहत विकासखण्ड परियोजना प्रबंधक, क्षेत्रीय समन्वयक और लेखा सह एमआईएस सहायक सहित कुल 4 पद भरे जाएंगे। अभ्यर्थी शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और आवेदन प्रारूप की विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट http://sukma.gov.in या जिला पंचायत सुकमा के सूचना पटल का अवलोकन कर सकते हैं। यह भर्ती स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार का एक बेहतर अवसर माना जा रहा है।


