मुंगेली, 17 मार्च 2026/sns/- जिले में अवैध शराब पर नियंत्रण हेतु कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देश पर आबकारी विभाग की कार्यवाही लगातार जारी है। इसी तारतम्य में आबकारी विभाग द्वारा ग्राम हरदी एवं कोदवामहंत में छापेमार कार्यवाही कर 4.5 लीटर कच्ची महुआ शराब एवं 3.96 देशी प्लेन मदिरा जब्त किया गया।
जिला आबकारी अधिकारी श्री रविशंकर साय ने बताया कि आरोपी तितरा यादव और विजय बंजारे के विरूद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम धारा 34(1)(क), 34(2) तथा 59(क) के तहत वैधानिक प्रकरण दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि जिले में अवैध शराब एवं अपराधिक गतिविधियों पर सख्त निगरानी रखी जा रही है तथा आगे भी ऐसी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। उक्त कार्रवाई में आबकारी विभाग के अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे।

