राजनांदगांव, 13 मार्च 2026/sns/-राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत टोल फ्री मोबाईल पशु चिकित्सा इकाई (एमवीयू) हेल्पलाइन 1962 के माध्यम से ग्रामीण एवं पिछड़े क्षेत्रों में पशु चिकित्सा सेवाएं सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक प्रदान की जा रही है। शासन द्वारा पशु स्वास्थ्य में सुधार करने, किसानों को सहायता प्रदान करने एवं मृत्यु दर को कम करने के लिए लिए एमवीयू वाहन सेवा शुरू की गई है। इसके तहत जिले के प्रत्येक विकासखंड में मोबाईल वेटनरी वेन संचालित की जा रही है। प्रत्येक एमवीयू वाहन द्वारा प्रतिदिन 3 ग्रामों के गौठानों का भ्रमण कर पशु उपचार, कृत्रिम गर्भाधान, बधियाकरण, टिकाकरण एवं औषधी वितरण की सेवाएं दी जा रही है। ग्रामों के भ्रमण के लिए तीन माह का रोस्टर तैयार कर सभी पशु चिकित्सा संस्था एवं जिला पंचायत को सूचित किया जाता है। इसके साथ ही एमवीयू वाहन में उपलब्ध आडियो व वीडियो के माध्यम से शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का प्रचार-प्रसार भी किया जाता है। पशु पालकों को पशुओं को खुले में नहीं छोडऩे के लिए जागरूक किया जा रहा है। इसके साथ ही पालतु पशुओं के खुले में पाए जाने पर जुर्माना वसूली की जानकारी पशु पालकों को दी जा रही है। वित्तीय वर्ष में 3696 ग्रामों (पुनरावृत भ्रमण) में 35593 पशु उपचार, 84 कृत्रिम गर्भाधान, 1369 बधियाकरण, 866 टिकाकरण एवं 11247 औषधी वितरण कर हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया है।
संबंधित खबरें
डिजिटल मार्केटिंग से जोडऩे कार्यशाला संपन्न
राजनांदगांव, 08 सितम्बर 2025/sns/- रेजिंग एण्ड एक्सेलरेटिंग एमएसएमई परफॉर्मेंस (आरएएमपी) योजना अंतर्गत जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र राजनांदगांव द्वारा निजी होटल में ”एमएसएमई को ई-मार्केटप्लेस एवं डिजिटल मार्केटिंग से जोडऩे संबंधी कार्यशालाÓÓ का आयोजन किया गया। महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र श्री सानू व्ही वर्गीस ने कार्यशाला का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि उद्योग […]
19 फरवरी तक छूटे बच्चों के लिए स्कूलों में होगा आधार पंजीयन एवं बायोमेट्रिक अपडेट कैंप5 से 15 वर्ष के बच्चों का बनेगा आधार कार्ड
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 09 फरवरी 2026/sns/- मुख्य सचिव विकासशील द्वारा वीसी के माध्यम से जिले में आधार सेचुरेशन के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं, जिसके पालन में 05 से 15 वर्ष के बच्चों के आधार कार्ड बनाने के लिए जिले के चिन्हांकित स्कूलों में आधार पंजीयन एवं बायोमैट्रिक अपडेट कैंप लगाया जाएगा। 09 […]
आधा दर्जन खाद दुकानों में छापामार कार्रवाई
बिलासपुर, 21 जुलाई 2025/sns/- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने किसानों को उचित दाम पर गुणवत्ता युक्त खाद मुहैया कराने के निर्देश जिला प्रशासन को दिए हैं। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने मुख्यमंत्री के निर्देश पर टीम गठित कर आकस्मिक निरीक्षण करने को कहा है। उप संचालक कृषि पीडी हथेश्वर के नेतृत्व में उड़न दस्ता दल ने […]

