छत्तीसगढ़

आंगनबाड़ी सहायिका पद के लिए आवेदन आमंत्रित


रायगढ़, 10 मार्च 2026/sns/- एकीकृत बाल विकास परियोजना पुसौर, जिला-रायगढ़ के अंतर्गत ऑंगनबाड़ी केन्द्र आमापाली डिपापारा ग्राम पंचायत आमापाली में कार्यरत सहायिका के त्याग पत्र देने से ऑंगनबाड़ी सहायिका का पद रिक्त हो गया है। रिक्त ऑंगनबाड़ी सहायिका के 1 पद की पूर्ति हेतु 24 मार्च तक आवेदन पत्र आमंत्रित किया जाता है। इस संबंध में आवेदन महिला एवं बाल विकास विभाग के ऑन लाईन पोर्टल पर aww.ebharti.in के माध्यम से ऑनलाईन किया जा सकेगा। ऑंगनबाड़ी सहायिका की नियुक्ति से संबंधित विस्तृत निर्देश व नियम शर्ताें का परियोजना कार्यालय के सूचना पटल पर भी अवलोकन किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *