बिलासपुर, 10 मार्च 2026/sns/- महाधिवक्ता कार्यालय, बिलासपुर द्वारा कार्यालयीन नस्तियों एवं अभिलेखों को विनिष्ट कर विक्रय किए जाने के लिए सीमित निविदा आमंत्रित की गई है। जारी सूचना के अनुसार इच्छुक निविदाकार 16 मार्च 2026 की शाम 5 बजे तक अपनी निविदा प्रस्तुत कर सकते हैं। निविदा की शर्तों के अनुसार नस्तियों और अभिलेखों को विनिष्ट करने के लिए आवश्यक मशीन कार्यालय परिसर में स्थापित करनी होगी।यह निविदा माननीय महाधिवक्ता महोदय के आदेशानुसार जारी की गई है।


