बिलासपुर, 2 मार्च 2026/sns/-महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा सखी वन स्टॉप सेन्टर में विभिन्न रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया के तहत प्राप्त आवेदनों की जांच पूरी कर ली गई है। अब इन आवेदनों पर दावा-आपत्ति 5 मार्च से 12 मार्च 2026 तक पुराना कम्पोजिट बिल्डिंग के पीछे स्थित कार्यालय में स्वयं उपस्थित होकर प्रस्तुत कर सकते है। मूल्यांकन सूची जिले की वेबसाईट बिलासपुर डॉट जीओवी डॉट इन (https://bilaspur.gov.in) में देखी जा सकती है। सखी वन स्टॉप सेंटर के लिए साइको-सोशल काउंसलर, केसवर्कर, पैरा लीगल कार्मिक-वकील, पैरा मेडिकल कार्मिक, कार्यालय सहायक तथा सुरक्षा गार्ड, नाइट गार्ड पदों के लिए 4 जुलाई से 18 जुलाई 2025 तक आवेदन आमंत्रित किए गए थे। निर्धारित समय सीमा के बाद प्राप्त किसी भी दावा-आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा।
संबंधित खबरें
जिला पंचायत सीईओ श्रीमती भारती चंद्राकर ने गोटाटोला, मोहभट्टा व शेरपार में विकास कार्यों का किया निरीक्षण
मोहला, 23 फरवरी 2026/sns/-सीईओ जिला पंचायत श्रीमती श्रीमती भारती चंद्राकर ने ग्राम पंचायत गोटाटोला, मोहभट्टा एवं शेरपार में संचालित विभिन्न विकास कार्यों का स्थल निरीक्षण कर प्रगति की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, समय-सीमा तथा शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप क्रियान्वयन का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान महतारी सदन निर्माण, […]
महापौर व सभापति ने बच्चों को पल्स पोलियो की दवा पिलाकर अभियान का किया शुभारंभ राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान शुरू, जिले में 1.79 लाख बच्चों को कवर करने का लक्ष्य
रायपुर, 22 दिसम्बर 2025/sns/- राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान के अंतर्गत रविवार को शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, इंदिरा नगर (मोदीनगर) में अभियान का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में महापौर श्री जीवर्धन चौहान, नगर निगम के सभापति श्री डिग्री लाल साहू द्वारा नवजात शिशुओं को पोलियो की दो बूंद दवा पिलाकर अभियान की विधिवत शुरुआत […]
पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने सड़क निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण
अम्बिकापुर, 12 नवम्बर 2025/sns/- पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने आज सरगुजा प्रवास के दौरान शहर में चल रहे विभिन्न निर्माण और विकास कार्यों का निरीक्षण किया। मंत्री श्री अग्रवाल ने अपने दौरे की शुरुआत स्वच्छता चेतना पार्क से की, जहां उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति को देखा और अधिकारियों […]

