बलौदाबाजार, 27 फ़रवरी 2026/sns/- जिला पंजीयन कार्यालय बलौदाबाजार में पदस्थ जिला पंजीयक मुरारी राम भूआर्य शुक्रवार को अधिवर्षिता पर सेवानिवृत्त हुए। कलेक्टर दीपक सोनी ने जिला पंजीयक श्री भूआर्य को श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया और स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की शुभकामनायें दीं।
कलेक्टर ने कहा कि जिले में पदस्थापना के दौरान बेहतर कार्य किया है जो अन्य अधिकारयों के लिये प्रेरणादायक है। लम्बे समय तक शासकीय सेवा में रहना और बेदाग होकर सेवानिवृत्त होना बड़ी बात है। सेवानिवृत्ति के पश्चात यही आपकी पूंजी है। उन्होंने कहा कि सभी शासकीय सेवको को एक निश्चित समय पर सेवानिवृत्त होना है।
इस दौरान उप पंजीयक विप्लव सहित पंजीयन कार्यालय के अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।


