छत्तीसगढ़

होली से पहले किसानों को बड़ी सौगात

मुंगेली, 26 फरवरी 2026/sns/- शासन द्वारा होली त्यौहार के पहले किसानों को बड़ी सौगात दी जा रही है। धान खरीदी की अंतर की राशि (बोनस) का अंतरण किसानों के बैंक खाते में 28 फरवरी को किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय धान बोनस वितरण कार्यक्रम में प्रदेशवासियों एवं किसानों को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री का संबोधन सभी ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम स्थलों पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सीधा प्रसारित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री चयनित किसानों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सीधी बातचीत भी करेंगे।
कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने इस संबंध में सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जिला कलेक्टोरेट स्थित एनआईसी कक्ष में आयोजित बैठक में अधिकारियों को धान बोनस वितरण कार्यक्रम को गरिमामय तरीके से संपन्न कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि सभी विकासखंड मुख्यालयों में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। बैठक में अतिरिक्त कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पाण्डेय, अपर कलेक्टर श्री जी.एल.यादव, मुंगेली एसडीएम श्री अजय शतरंज सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *